फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cantor crushes laborer while sleeping man slept after setting up tent

Gurugram: सोते समय कैंटर ने मजदूर को कुचला, टेंट लगाने के बाद सोया था शख्स

Mon, 17 Oct 2022 07:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 17 Oct 2022 07:26 PM IST
सार

दरभंगा जिले तुर्की गांव निवासी गौरी यादव (37) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली एम्स के नजदीक मुबारक पार्क में किराए पर रहते हैं और बन्ना टेंट हाउस में मजदूरी करते हैं। उनके पास ही उनके साले धर्मबीर उर्फ सुक्कन भी रहते थे और मजदूरी का काम कर जीवन यापन करते थे।

विज्ञापन
Cantor crushes laborer while sleeping man slept after setting up tent
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुग्राम के भोंडसी के नयागांव में टेंट लगाने के बाद सो रहे मजदूर को एक कैंटर ने कुचल दिया। घटना में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के जीजा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कर लिया है।

विज्ञापन

 

जानकारी के लिए बता दें कि मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले तुर्की गांव निवासी गौरी यादव (37) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली एम्स के नजदीक मुबारक पार्क में किराए पर रहते हैं और बन्ना टेंट हाउस में मजदूरी करते हैं। उनके पास ही उनके साले धर्मबीर उर्फ सुक्कन भी रहते थे और मजदूरी का काम कर जीवन यापन करते थे।

विज्ञापन

 

बीते शनिवार को सुक्कन टेंट लगाने के लिए भोंडसी के नयागांव स्थित भड़ाना हाउस गए हुए थे। टेंट लगाने के बाद सुक्कन सो रहे थे तभी एक कैंटर ने उनको कुचल दिया जिससे सुक्कन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आरोपी कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर नंबर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed