{"_id":"6893a4ccf63154a2ba067c86","slug":"canter-overturned-on-auto-15-employees-of-the-company-injured-gurgaon-news-c-24-1-gr11004-116856-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ऑटो पर पलटा कैंटर कंपनी के 15 कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ऑटो पर पलटा कैंटर कंपनी के 15 कर्मचारी घायल
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल चार लोगों को उच्च चिकित्सा केंद्र में किया गया रेफर
पलवल। नेशनल हाईवे-19 पर बुधवार शाम आल्हापुर गांव के समीप एक बेकाबू कैंटर बगल में चल रहे ऑटो पर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार साईं ऑटो कंपनी के 15 कर्मचारी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही गदपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र में रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार सभी घायल मजदूर प्रतिदिन खजूरका गांव निवासी चालक सुभाष के ऑटो से कंपनी आते-जाते थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे कंपनी से छुट्टी के बाद सभी कर्मचारी ऑटो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। आल्हापुर गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी और पलट गया। घायलों की पहचान इंद्रेश (पलवल बस स्टैंड), बीना (रसूलपुर), पूनम (जनौली), काशीराम (कासीपुर), सचिन और भारत (पलवल), सुभाष (खजूरका), रचना (इस्लामाबाद), श्यामवती (कैलाश नगर), सरोज (सल्लागढ़), सावित्री और गीता (बामनी खेड़ा), रीना, सीमा और वरानी देवी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सुभाष, श्यामवती, सचिन और काशीराम की हालत गंभीर है। मामले की जांच जारी है और शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।