फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Campaign: 1 lakh 613 people got anti-infection vaccine

दो दिन के महाअभियान में 1 लाख 613 लोगों को लगा संक्रमणरोधी टीका

Sat, 28 Aug 2021 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
Campaign: 1 lakh 613 people got anti-infection vaccine
गुरुग्राम। जिले में शुक्रवार व शनिवार को संक्रमणरोधी टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने महाअभियान चलाया, जिसके तहत दो दिन में 1 लाख 613 लोगों को टीका लगा दिया गया। इसमें से 35012 लोगों को टीके की पहली व 65601 लोगों को दूसरी डोज दी गई। खास बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग ने महाअभियान के दौरान 60 हजार से ज्यादा डोज देने का लक्ष्य रखा था लेकिन 1 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगा दिया गया।
विज्ञापन

इसमें से शासकीय केंद्रों पर 64238 व निजी केंद्रों पर 36375 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। टीकाकरण अभियान के क्रम में शनिवार को जिले में 33736 लोगों को वैक्सीन लगी। जिसमें से 12884 को पहली व 20852 लोगों को दूसरी डोज दी गई। वहीं, निजी केंद्रों पर 21435 व शासकीय केंद्रों पर 12301 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। शनिवार को 146 शासकीय केंद्रों पर टीकाकरण किया गया जबकि पहले दिन 246 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया था।
विज्ञापन

कोरोना के 3 नए मरीज आए
टीकाकरण की प्रक्रिया तेज होने के साथ ही संक्रमण की स्थिति भी नियंत्रण में बनी हुई है। इसी क्रम में शनिवार को जिले में कोरोना के 3 नए मरीज आए और 4 को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ जिले में अब सक्रिय मरीज 73 ही रह गए हैं, जिसमें से 8 अस्पतालों में भर्ती हैं। हालांकि, शनिवार को भी संक्रमण के चलते किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई, जिसके चलते मृतकों का आंकड़ा 922 पर ही सीमित है। शनिवार को जिले में 3535 लोगों की कोविड जांच की गई, जिसमें से 564 की रैपिड एंटीजन जांच की गई जबकि 2971 की आरटी-पीसीआर जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed