फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Buyers of Gurugram Sector-68 Mahira Affordable Housing Project demonstrated by hanging banners at the site

'छत' की जंग: बहुत हुई मन की बात, अब करो घर की बात...मोदी जी घर दिलवाओ, माहिरा के दिखाए हसीन सपनों में फंसे लोग

Sat, 14 Oct 2023 06:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 14 Oct 2023 06:08 PM IST
सार

गुरुग्राम सेक्टर-68 माहिरा अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट के खरीदारों ने शनिवार को साइट पर पहुंच कर अपने अधूरे बने घरों के बाहर बैनर लगाकर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Buyers of Gurugram Sector-68 Mahira Affordable Housing Project demonstrated by hanging banners at the site
माहिरा अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट के खरीदारों ने किया प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुग्राम सेक्टर-68 माहिरा अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट के खरीदारों ने शनिवार को साइट पर पहुंच कर अपने अधूरे बने घरों के बाहर बैनर लगाकर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। खरीदारों की मांग है कि उन्हें जल्द से जल्द घरों को बनाकर दिया जाए। खरीदारों ने फ्लैट के आगे बैनर लगा रखे थे मोदी जी घर दिलवाओ, बहुत हुई मन की बात, अब करो हमारे घर की बात।

विज्ञापन

एक अन्य बैनर पर लिखा हुआ था कि बिल्डर की गलतियों की सजा घर खरीदारों को क्यो। प्रदर्शन करने वाले खरीदारों के मुताबिक वह 80 फीसदी से ज्यादा पैसा बिल्डर को दे चुके हैं लेकिन उनके घर का काम निर्माण पूरा नहीं हुआ है। खरीदारों ने बिल्डर के खिलाफ सरकार, विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ अदालत का भी रुख कर रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने बिल्डर को निर्माण की कार्य योजना प्रस्तुत करने को कहा था। बिल्डर ने अदालत में कार्य योजना प्रस्तुत कर दी है। साइट पर पांच-छह लेबर लगा रखी है जिससे लगे कि काम हो रहा है लेकिन यह काम नहीं होने के बराबर है। खरीदारों ने कहा कि अगर पूरी गति से काम शुरू नहीं हुआ तो वह दिल्ली में जंतर मंतर का रुख करेंगे और वहां पर प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

माहिरा के शहर में अलग-अलग पांच प्रोजेक्ट चल रहे हैं जो अब बंद पड़े हैं। इन प्रोजेक्ट में करीब पांच हजार ज्यादा लोगों का पैसा फंसा हुआ है। यह लोग 80 फीसदी से ज्यादा पैसा बिल्डर को दे चुके हैं जबकि मौके पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है। सेक्टर-104, सेक्टर-68, सेक्टर-95 सेक्टर-65 और सेक्टर-103 में माहिरा होम्स प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी। सभी प्रोजेक्ट 2021-22 तक प्रोजेक्ट पूरा होना थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed