फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bulldozer used to demolish illegal construction on green belt in DLF-3

Gurugram News: डीएलएफ-3 में ग्रीन बेल्ट पर किए अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Thu, 22 Oct 2026 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer used to demolish illegal construction on green belt in DLF-3
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। नगर योजनाकार विभाग ने बुधवार को डीएलएफ-3 में अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यहां पर स्वीकृत लेआउट प्लान में जिस जगह को ग्रीन बेल्ट के लिए आरक्षित किया गया था, वहां भू-माफिया और स्थानीय दुकानदारों ने अवैध रूप से पक्के व कच्चे निर्माण खड़े कर लिए थे। डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में कई अवैध व्यावसायिक ढांचों को पूरी तरह से जमींदोज करके लेआउट प्लान में चिन्हित ग्रीन बेल्ट को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। तोड़फोड़ अभियान के दौरान पुलिस बल तैनात रहा।
डीएलएफ-3 में अवैध निर्माण व ढांचों के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) से मौलसरी एवेन्यू रोड के रास्ते डीएलएफ फेज-3 में प्रवेश करने वाले वाहनों को पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती थी। यह पूरा अवैध निर्माण मौलसरी एवेन्यू रोड के प्रवेश द्वार पर ही स्थित था, जिससे रोड पर बॉटलनेक बन गया था। इसके चलते सुबह व शाम के पीक ऑवर्स में हाईवे से आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं और वाहनों का संचालन प्रभावित हो जाता। बुधवार को कबाड़ियों द्वारा किए गए अतिक्रमण के साथ ही अवैध रूप से संचालित ढाबा, बाइक की तीन वर्कशॉप, बीड़ी-पान की तीन दुकानें, मीट शॉप, कार पेंटर शॉप व कार वाशिंग सर्विस स्टेशन को हटाया गया।
विज्ञापन



सुप्रीम कोर्ट के स्टे के कारण बचे कुछ ढांचे
डीटीपीई टीम ने ग्रीन बेल्ट पर बने अधिकांश अवैध निर्माणों को हटा दिया है, लेकिन कुछ ढांचे अभी भी मौके पर बचे हुए हैं। बचे हुए इन चुनिंदा ढांचों के मालिकों के पास सर्वोच्च न्यायालय का स्टे ऑर्डर है। कानूनी बाध्यताओं व शीर्ष अदालत के आदेशों के तहत इन ढांचों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अदालत से मामले का निपटारा होने के बाद विभाग द्वारा इन पर आगामी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में स्वीकृत लेआउट प्लान में बदलाव करने या ग्रीन एरिया और सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आगामी दिनों में शहर के अन्य क्षेत्रों में अवैध निर्माणों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। - अमित मधोलिया, डीटीपीई, गुरुग्राम


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article