फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   bulldozer of the administration After violence in Nuh

नूंह हिंसा के दंगाईयों पर एक्शन: खट्टर सरकार का चला बुलडोजर', अवैध मकान-दुकान तोड़े; 250 झुग्गियां जमींदोज

Fri, 04 Aug 2023 09:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 04 Aug 2023 09:04 PM IST
सार

नूंह में हिंसा के बाद अब चला प्रशासन का बुलडोजर चल रहा है। नल्हड मंदिर की तरफ जाने वाले रोड और मंदिर के आसपास बने अवैध मकान व दुकानों को तोड़ा गया है।

विज्ञापन
bulldozer of the administration After violence in Nuh
नूंह हिंसा के दंगाईयों पर सरकार का एक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूंह में हिंसा के बाद सरकार का बुलडोजर चलने लगा है। शुक्रवार को नल्हड मंदिर की तरफ जाने वाले रोड और मंदिर के आसपास बने अवैध मकान और दुकानों को तोड़ा गया है। इससे पहले तावडू नगर की मोहम्मदपुर रोड स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण भूमि किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। 

विज्ञापन

यह बांग्लादेश से आए रोहिंग्या लोगों द्वारा बसाई गई बस्ती थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह लोग भी 31 जुलाई को नूंह हिंसा में शामिल थे। शुक्रवार शाम पांच बजे के लगभग जिला प्रशासन की कई टीमें बुलडोजर लेकर नल्हड मंदिर की तरफ जाने वाले रोड पर पहुंची। जहां उन्होंने एक के बाद एक करीब 25 अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर उसे ढहा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त प्रशांत पंवार ने पुष्टि करते हुए बताया कि नल्हड़ शिव मंदिर के पीछे वन विभाग की लगभग पांच एकड़ भूमि पर लोगों द्वारा अतिक्रमण किया हुआ था, जिसे शुक्रवार को धराशायी किया गया। इसी प्रकार पुन्हाना में वन विभाग की छह एकड़ भूमि पर अवैध रूप से बने मकान को धराशायी किया गया।

विज्ञापन

नगीना के क्षेत्र धोबी घाट में भी तोड़-फोड़ दस्ते द्वारा लगभग एक एकड़ भूमि को खाली करवाया गया। इसी प्रकार गांव नांगल मुबारिकपुर में दो एकड़ भूमि पर बने शेड तोड़ा गया है। माना जा रहा है कि जिले भर में की गई इस कार्रवाई में 250 से ज्यादा झुग्गियां और अन्य निर्माणों को ढहाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed