{"_id":"669afc6b33d631d86c0f77b6","slug":"brother-in-law-murdered-and-burnt-his-body-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-35222-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जीजा की हत्या कर शव जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जीजा की हत्या कर शव जलाया
विज्ञापन
शराब पीने के दौरान विवाद में दिया वारदात को अंजाम
गुरुग्राम। सिविल लाइन क्षेत्र के सेक्टर-15 पार्ट-1 में एक युवक द्वारा अपने जीजा की हत्या कर शव जलाने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार्रवाई शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश के छत्तरपुर निवासी 35 वर्षीय गोरेलाल उर्फ हल्ला राजमिस्त्री का काम करता था। सेक्टर-15 पार्ट-1 की एक कोठी का निर्माण कार्य चल रहा था। जहां पर गोरेलाल का साला राजेश चौकीदारी का काम करता था। बताया जा रहा है कि बीती रात गोरेलाल साथियों के साथ अपने साले राजेश से मिलने आया था। जहां उन्होंने शराब पी और उनका किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद अचानक राजेश गायब हो गया। सुबह राजेश ने शराब पीने वाले एक व्यक्ति से कहा कि वह गैलरी में जाकर देखे। जब वह गैलरी में गया तो वहां गोरेलाल की जली हुई लाश मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम टीम, फिंगर प्रिंट टीम, डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। वहीं मृतक की लाश को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस को शक है कि राजेश ने हल्ला की पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसके बाद शव को आग के हवाले कर दिया।
थाना प्रभारी सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अरविंद का कहना है कि हत्या करने वाले आरोपी की पहचान हो चुकी है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी की पकड़ने के लिए पुलिस टी गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।