फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Brother-in-law attacks brother-in-law; FIR registered.

Gurugram News: जीजा ने साले पर किया हमला, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 13 Oct 2026 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law attacks brother-in-law; FIR registered.
गुरुग्राम। पारिवारिक विवाद में जीजा और उसके भाई ने मिलकर साले अन्नू पर चाकू से हमला किया। इस हमले में अन्नू गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अन्नू ने बताया कि बहन पूनम की शादी सोनू से हुई है। सोनू पूनम को लगातार परेशान करता था, जिससे वह तीन महीने से मायके में रह रही थी। 26 सितंबर की शाम को अन्नू परिवार के साथ सोनू के घर समझाने गया था। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और सोनू ने अन्नू से मारपीट की। जब अन्नू भागने लगा, सोनू के बड़े भाई मोनू ने उसकी कमर पर दो बार चाकू से वार किए। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि सात अक्तूबर को शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed