फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Broken sewer lids and blockages are causing problems for traders.

Gurugram News: सीवर के टूटे ढक्कन व जाम बना रहा व्यापारियों की समस्या

Sun, 14 Dec 2025 05:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
Broken sewer lids and blockages are causing problems for traders.
दौलताबाद सड़क पर एक लेन पर चल रहा काम, दूसरी पर बढ़ गया वाहनों का दवाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। दौलताबाद सड़क पर एक लेन पर काम चलने के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह कार्य करीब तीन महीने से चल रहा है। इससे एक लेन पर ही वाहनों का दबाव बढ़ गया है, जिससे सुबह से लेकर शाम तक जाम लगा रहता है। वहीं, इससे आसपास के व्यापारियों का काम प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले इस सड़क पर सीवर का पानी भरा रहता था, जिससे निजात दिलाने के लिए इस सड़क का दोबारा निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, एक ही लेन पर वाहनों का दबाव ज्यादा होने से कई सीवर के ढक्कन टूट गए, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। यहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार छोटे वाहन जैसे मोटरसाइकिल, स्कूटी और ई-रिक्शा इस सड़क पर पलट जाते हैं। इससे कई लोगों को गंभीर चोटें भी लग जाती हैं।
विज्ञापन

सड़क पर कई दिन से सीवर का पानी भरने से सड़क पर फिसलन और दुकान के आगे कीचड़ हो जाता है, जिससे ग्राहकों को आने-जाने में दिक्कत होती है। -मोहित, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क निर्माण कार्य और कई बार सीवर का पानी भरने से करीब दो महीने से दुकान में ग्राहक कम आ रहे हैं। इससे काम पूरा तरह से ठप हो गया है। -बाबू, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed