फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Broken Parapet of Ujina Drain Bridge Poses a Hazard; Accident Could Occur at Any Moment

Gurugram News: उजीना ड्रेन पुल की टूटी मुंडेर बनी खतरा, कभी भी हो सकता है हादसा

Thu, 23 Apr 2026 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Broken Parapet of Ujina Drain Bridge Poses a Hazard; Accident Could Occur at Any Moment
पुल की टूटी पैरापेट वॉल। - फोटो : Archive
-ऐंचवाड़ी सहित आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाले पुल से रोज गुजरते हैं सैकड़ों लोग
विज्ञापन

-ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां । उजीना ड्रेन पर ऐंचवाड़ी गांव को जाने वाले पुल की टूटी मुंडेर राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है। पुल के दोनों तरफ सुरक्षा के लिए बनाई गई दीवार दोनों तरफ से आधी -आधी लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
यह पुल ऐंचवाड़ी, गोकलपुर, नीमखेड़ा, डोंडल, बेडेड सहित करीब आधा दर्जन गांवों को जोड़ता है और प्रतिदिन सैकड़ों लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुल की मुंडेर टूटने के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को हर समय डर बना रहता है। खासकर रात के समय और बरसात के मौसम में हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। पुल के दोनों तरफ घुमाव होने से वाहन मोड़ते समय संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। यदि कोई वाहन जरा सा भी अनियंत्रित हो जाए तो सीधा ड्रेन में गिर सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीण आरिफ, वाजिद, इनाम, कमाल, जाहुल और मुफीद ने बताया कि पुल की मुंडेर काफी समय से टूटी हुई है, लेकिन अब तक किसी विभाग ने इसकी सुध नहीं ली। कई बार शिकायत की गई पर समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि यह मार्ग कई गांवों के लोगों के लिए मुख्य संपर्क रास्ता है, इसलिए यहां हर समय बाइक, कार, ट्रैक्टर और अन्य वाहन गुजरते रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय तुरंत पुल की टूटी पैरापेट वॉल की मरम्मत कराई जाए। साथ ही पुल पर चेतावनी संकेतक और रिफ्लेक्टर भी लगाए जाएं ताकि रात के समय लोगों को आसानी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

….
मामला हमारे संज्ञान में आया है। उजीना ड्रेन पर बने पुल की टूटी पैरापेट वॉल को जल्द ठीक कराया जाएगा। संबंधित कर्मचारियों को मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू हो सके।
-मुबारिक खान कनिष्ठ अभियंता सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed