फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Breaking the lock, goods worth lakhs including cash were stolen from the flat.

Gurugram News: ताला तोड़कर फ्लैट से नकदी सहित लाखों का सामान चुराया

Wed, 05 Nov 2025 08:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
Breaking the lock, goods worth lakhs including cash were stolen from the flat.
गुरुग्राम। सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में बदमाश ने एक फ्लैट का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नकदी, लैपटॉप और गहने चोरी कर लिए। वारदात के दौरान पीड़ित युवती अपने दोस्तों के साथ घूमने गई थी। वापस आकर देखा तो फ्लैट में चोरी हुई मिली। गुजरात के अहमदाबाद निवासी अर्पणा आर्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अशोक विहार फेज-3 में फ्लैट किराये पर लेकर रहती हैं। 2 नवंबर की शाम को वह दोस्तों के साथ घूमने गई थी। रात को फ्लैट पर आई तो ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी व बेड का सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर 50 हजार रुपये नकदी, लैपटॉप, साेने की चेन, टॉप्स और कैमरा गायब मिले। अर्पणा ने पुलिस को बताया कि ऊपर वाले दो फ्लैटों में भी चोरी हुई है। जांच अधिकारी जोरा सिंह ने बताया कि फ्लैट में चोरी मामले की छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरी करने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed