फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bouncer shot dead on demand for salary

वेतन मांगने पर बाउंसर की गोली मारकर हत्या

Mon, 09 Aug 2021 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bouncer shot dead on demand for salary
गुरुग्राम। वेतन न देने के विवाद में अहाता संचालक ने बाउंसर को सोमवार की अल सुबह गोली मार कर हत्या कर दी। गोली छाती में लगने से बाउंसर की मौके पर ही मौत हो गई। सीन ऑफ क्राइम की रिपोर्ट और मृतक के पिता नसीब सिंह के बयान पर सेक्टर 56 थाना पुलिस ने रोहतक के टिटोली गांव के रहने वाले अहाता संचालक के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। सेक्टर 56 थाना पुलिस ने अहाता संचालक अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद किया है। संचालक की ओर से पहले पूरे घटनाक्रम को आत्महत्या का होने का दिखाने का प्रयास कर पुलिस को गुमराह भी किया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-56 थाना को सूचना मिली कि सेक्टर-57 स्थित अहाता के कर्मचारी चरखी दादरी के गांव झिंदर थाना बोंदवाला के रहने वाले 26 साल के बाउंसर फूल कुमार की गोली लगने से मौत हो गई है। यह अहाता अनिल नामक व्यक्ति का बताया गया। पुलिस को बताया गया कि सुबह 6 बजे अनिल के लाइसेंसी पिस्तौल से फूल कुमार को गोली लग गई। जिससे उसकी मौत हुई है। सूचना मिलते ही सेक्टर-56 थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को शुरुआती जांच में गुमराह करने का प्रयास किया गया। अहाता संचालक व अन्य ने मामले में आत्महत्या बताया। उन्होंने कहा कि ये संचालक की लाइसेंसी पिस्तौल ले गया और साइड में जाकर खुद को गोली मार ली। लेकिन पुलिस को शक हुआ। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाकर मृतक के परिवार को सूचना दी गई। दोपहर के समय मृतक के परिवार वाले गुरुग्राम पहुंचे। तब मृतक के पिता नसीब सिंह ने बताया कि अहाता संचालक वेतन को लेकर विवाद कर रहा था। फूल कुमार ने अन्य कर्मचारी को भी नौकरी पर रखवाया था। इसलिए वेतन न मिलने का विरोध जता रहा था। इसी कारण उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

16 माह से अहाते पर था बाउंसर
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि फूल कुमार 16 माह से अनिल के पास काम करता था। दो माह के 30 हजार रुपये के वेतन को लेकर विवाद था। उसने अपने कई जानकार को भी यहां पर काम पर रखा था। जिनका वेतन नहीं मिल रहा था। उसी बात को लेकर संचालक से विवाद हो गया। मामले की जांच कर रही पुलिस ने अहाते में लगे सीसीटीवी कैमरे के पुटेज का इंतजार कर रही है। अभी अहाता बंद है। वहां काम करने वाले लोग फरार है। पुलिस को फुटेज का इंतजार है। उससे अन्य तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल का बेटा घर पर पिता का कर रहा है इंतजार
बाउंसर फूल कुमार के पिता नसीब सिंह ने पुलिस को बताया कि उसे एक तीन साल का बेटा है। जिससे उसकी एक दिन पहले ही मोबाइल पर बात हुई थी। बेटे को जल्द आने का वादा किया था। वेतन मिलने के बाद उसे घर जाना था।

वर्जन
पिता के बयान पर पुलिस ने अहाता संचालक के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सभी पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
मकसूद अहमद, एसीपी ईस्ट , गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed