फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Body of student missing for three days found in pond

Gurugram News: तीन दिन से लापता छात्रा का शव जोहड़ में मिला

Sun, 15 Feb 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Body of student missing for three days found in pond
घर की इकलौती बेटी थी, सुसाइड नोट में लिखा था कि पापा सॉरी मुझे मत ढूंढना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। मानेसर के मोकलवास गांव से तीन दिन से लापता छात्रा का शव शनिवार को सुबह गांव के ही तालाब से बरामद किया गया। बिलासुपर थाना पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। छानबीन के दौरान छात्रा सीसीटीवी कैमरे में घर से अकेले निकलती हुई कैदी हुई थी।
परिवार वालों ने छात्रा का पता बताने वाले को एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की थी। बतादें कि परिजनों की ओर से छात्रा की किताबों को खंगाला गया। जिसमें उन्हें छात्रा का एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में लिखा था कि पापा सॉरी मुझे मत ढूंढना, मैं श्मशान घाट के साथ वाले तालाब में मिलूंगी। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। अगले दिन शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम गांव में पहुंची और जोहड़ में शव की तलाश की। जोहड़ का पानी ज्यादा होने के कारण शव नहीं मिल सका। शनिवार को एसडीआरएफ ने फिर से सर्च अभियान शुरू किया। पहले मोटर के जरिए तालाब का पानी निकाला गया, जिससे लड़की का शव बरामद हुआ। पुलिस ने जब उसके दोस्तों से जानकारी जुटाई तो एक क्लासमेट ने बताया कि छात्रा ने उससे कहा था कि मैं यहां बहुत परेशान हो गई हूं। अब मैं यहां रहना नहीं चाहती। डिप्रेशन के चलते नेहा ने आत्महत्या का कदम उठाया। नेहा परिवार की इकलौती बेटी थी। पुलिस के अनुसार मोकलवास गांव के रहने वाले सोनू ने तीन दिन पहले बेटी नेहा की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। परिजन ने आसपास उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


वर्जन
छात्रा का शव जोहड़ से बरामद कर लिया गया है। बिलासपुर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनाें को सौंप दिया है। - योगेश कुमार, एसीपी पटौदी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed