फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Blind women will get screened for breast cancer in 'Savera' programme.

Gurugram News: '' सवेरा '' कार्यक्रम में नेत्रहीन महिलाएं करेंगी स्तन कैंसर की जांच

Mon, 26 Feb 2024 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Blind women will get screened for breast cancer in 'Savera' programme.
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शुरू किए जा रहे '' सवेरा '' कार्यक्रम की शुरूआत की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को गुरुग्राम में महिलाओं में बढ़ रहे स्तन कैंसर की शीघ्र जांच और पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मेदांता फाउंडेशन द्वारा शुरू किए जा रहे '' सवेरा '' कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि यह अद्भुत कार्यक्रम देश में पहली बार शुरू हो रहा है और इस कार्यक्रम के तहत नेत्रहीन महिलाएं स्तन कैंसर की जांच करेगी। इस कार्यक्रम की सफलता के उपरांत इसे राज्य के अन्य जिलों में भी विस्तारित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम को पहले चरण में गुरुग्राम के जिला नागरिक स्वास्थ्य केंद्र सेक्टर-10, सेक्टर-31 के पॉलीक्लिनिक और वजीराबाद के प्राथमिक सामुदायिक केंद्र में संचालित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के विस्तार के लिए जल्द ही स्वास्थ्य विभाग और मेदांता फाउंडेशन के बीच एक समझौता भी होगा। मनोहर लाल ने कहा कि कैंसर एक ऐसा रोग है, जिसकी पहचान देर से होती है। स्तन कैंसर ज्यादातर शहरों में रहने वाली महिलाओं में पनपता है। देशभर में लगभग 90 हजार महिलाएं स्तन कैंसर के कारण प्रति वर्ष अपनी जान गवां देती हैं। गुरुग्राम से शुरू किए गए '' सवेरा '' कार्यक्रम के तहत स्तन कैंसर की जांच के लिए नेत्रहीन महिलाओं / युवतियों की सहायता ली जाएगी जोकि बहुत ही सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेशक '' सवेरा '' कार्यक्रम को संचालित करने में नेत्रहीन बहनों की मदद ली जा रही है, जिनमें कुछ न्यूनता है। परंतु इसके साथ-साथ बहनों में कुछ अद्भुत गुण भी होते हैं। जिसके तहत ये बहनें अपनी अत्याधिक विकसित स्पर्श इंद्रियों की मदद से स्तन कैंसर का परीक्षण करेगी। मनोहर लाल ने कहा कि दृष्टिबाधित व्यक्तियों में नैसर्गिक स्पर्श संवेदनशीलता क्षमता होती है। इस क्षमता के महत्व को मेडिकल जगत से जुड़े लोगों ने समझा, परखा और उसका उपयोग भी किया है। जैसा कि उन्हें बताया गया कि आधा सेंटीमीटर तक दृष्टिबाधित बहनें स्तन कैंसर के बारे में पहचान कर सकती है, जबकि सामान्य डाक्टर भी एक सेंटीमीटर तक इसकी पहचान परीक्षण के बाद कर सकता है। इन बहनों में स्पर्श की सवेदनशीलता की क्षमता बहुत ही अधिक है। सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि सवेरा कार्यक्रम के तहत 6 नेत्रहीन बहनें इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी।
विज्ञापन



सरकार ने भी कैंसर के उपचार के लिए स्थापित किए संस्थान
मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा कैंसर की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों के अंतर्गत जानकारी सांझा करते हुए बताया कि जिला झज्जर में नेशनल कैंसर संस्थान- एम्स को स्थापित किया गया है। अंबाला जिला में कैंसर के मरीजों के उपचार के लिए अटल कैंसर केयर सेंटर स्थापित किया गया है। पीजीआईएमएम रोहतक में कैंसर का उपचार व शोध भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति को आगे बढ़ाने का काम किया : पंकज साहनी
सीईओ एवं डायरेक्टर पंकज साहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति को आगे बढ़ाने का काम किया है। इसी कड़ी में हम भी मुख्यमंत्री की दिशा अनुसार आगे बढ़ रहे हैं। छह साल पहले टैक्टाइल ब्रेस्ट एग्जामिनेशन (टीबीई) पद्धति शुरू होने के बाद दृष्टिबाधित महिलाओं को एनएबी इंडिया सेंटर फॉर ब्लाइंड वीमेन एंड डिसेबिलिटी स्टडीज में स्तन रोगों और परीक्षण का सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. कंचन कौर के मार्गदर्शन में तीन माह तक क्लिनिकल इंटर्नशिप प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed