फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bleeding started after eating mouth freshener in a restaurant in Gurugram

माउथ फ्रेशनर खाने से निकला खून: बंद मिला गुरुग्राम का ये रेस्टोरेंट, पुलिस ने एक कर्मचारी को पकड़ा

Tue, 05 Mar 2024 01:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Mar 2024 01:49 PM IST
सार

गुरुग्राम के ला फॉरेस्टा रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद माउथ फ्रेशनर खाने से पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उनके मुंह से खून निकलने लगा। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कर्मचारी को पकड़ा है।

विज्ञापन
Bleeding started after eating mouth freshener in a restaurant in Gurugram
माउथ फ्रेशनर खाने के बाद बिगड़ी पांच की तबीयत - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गुरुग्राम में रेस्टोरेंट में माउथ फ्रेशनर खाने से पांच लोगों की तबीयत बिगड़ने के मामले में पुलिस ने एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। रेस्टोरेंट संचालक अभी फरार है। मंगलवार को मानेसर के ACP सुरेंद्र सुरेन जांच के लिए रेस्टोरेंट में पहुंचे तो वह बंद मिला। पुलिस ने उसके कई दरवाजे चेक किए, लेकिन सभी लॉक मिले।
विज्ञापन


सोमवार (4 मार्च) को तीन दंपती गुरुग्राम के सेक्टर 90 स्थित सफायर 90 ला फोरेस्टा रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। यहां पर अंकित, उसकी पत्नी नेहा, मानिक, उसकी पत्नी प्रीतिका और दीपक अरोड़ा ने अपनी पत्नी हिमानी के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाया। खाना खत्म होने के बाद उन्हें रेस्टोरेंट की महिला वेटर अमृतपाल कौर ने माउथ फ्रेशनर ऑफर किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के सेक्टर-90 स्थित ला फॉरेस्टा रेस्टोरेंट में माउथ फ्रेशनर लेने के बाद पांच लोगों की तबीयत खराब हो गई थी। मुंह में जलन के साथ खून निकलने लगा था। हालत गंभीर होने पर पांचों को एक निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। शिकायत पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में एल्डेको मिस्टिक ग्रीन्स, ओमीक्रॉन- 1 ग्रेटर नोएडा (यूपी) अंकित कुमार ने बताया कि पत्नी नेहा सभ्रवाल, मनिक गौड़ व उनकी पत्नी प्रीतिका, दीपक अरोड़ा व उनकी पत्नी हिमानी के साथ दो मार्च की रात 9.30 बजे ला फॉरेस्टा रेस्टोरेंट सेक्टर 90 गुरुग्राम में खाना खाने गए गए थे। 

पीड़ित का कहना है कि खाने के बाद रेस्टोरेंट की वेटर अमृत पाल कौर ने माउथ फ्रेशनर ऑफर किया। इसको लेते पांचों के मुंह में जलन होने लगी और मुंह से खून निकलने के साथ उल्टी आने लगी। अंकित कुमार अपनी एक साल की बेटी को गोद में लिए हुआ था, इसलिए माउथ फ्रेशनर नहीं लिया। 

 

पीड़ित का कहना है कि जब साथियों की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो वेटर से पैकेट के बारे में पूछा। इस पर वेटर ने पॉलिथिन का पैकेट सामने रख दिया और उसे कब्जे में ले लिया। अंकित ने आरोप लगाया कि पांचों की तबीयत बहुत ज्यादा खराब होने के बावजूद भी रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने मदद नहीं की। 

 

इस पर उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन पर फोन किया। इसके बाद पांचों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंकित ने माउथ फ्रेशनर को डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने बताया कि ड्राईआईस है। डॉक्टर के अनुसार, यह जानलेवा एसिड है, जिसके सेवन से जान भी जा सकती है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रेस्टोरेंट के कर्मचारियों समेत अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मौके पर बीमार लोगों के बयान लेने गई थी लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने से डॉक्टर ने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed