फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BJP's emphasis on accelerating SIR campaign

Gurugram News: एसआईआर अभियान में तेजी लाने पर भाजपा का जोर

Wed, 01 Jul 2026 05:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
BJP's emphasis on accelerating SIR campaign
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिला कार्यालय गुरुकमल में बुधवार को भाजपा जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों और विभिन्न प्रकोष्ठों की मासिक बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग अभियान और संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसमें 5 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती समारोह पर भी चर्चा की गई। सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाया जा रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान लोकतंत्र को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्वयं और आसपास के पात्र मतदाताओं का समय पर पुनरीक्षण सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि दो विधानसभा क्षेत्रों में करीब 11 लाख मतदाता हैं, लेकिन अभी करीब 10 प्रतिशत मतदाताओं का ही पुनरीक्षण हो पाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 15 जुलाई तक अभियान को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ गति देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

एसआईआर अभियान के जिला संयोजक जयवीर यादव तथा गुरुग्राम विधानसभा के बीएलए-1 प्रवीण शर्मा और बादशाहपुर विधानसभा के बीएलए-1 भूपेंद्र यादव ने अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग अभियान के जिला संयोजक रवि बंसल ने अभियान की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। बैठक में आगामी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती समारोह की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वप्रिय त्यागी ने बताया कि 5 जुलाई को भाजपा जिला कार्यालय गुरु कमल में आयोजित होने वाले समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े और हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। बैठक में जिला महामंत्री अजीत यादव, मनीष सैदपुर, जिला उपाध्यक्ष जयवीर यादव, हितेश भारद्वाज, कुलदीप यादव, पूनम भटनागर, जिला सचिव गंगा सिंह नेगी, निधि मल्होत्रा सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed