फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BJP took out tricolor yatra, Corona rules wired

भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली, कोरोना नियम तार-तार

Sat, 07 Aug 2021 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
BJP took out tricolor yatra, Corona rules wired
गुरुग्राम। भाजपा गुरुग्राम ने शनिवार को शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। कोरोना से बचाव के नियमों को पूरी तरह दरकिनार कर पूरे जिले में निकाली गई भाजपा की इस तिरंगा यात्रा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इसमें केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह, गुरुग्राम विधायक सुधीर सिंगला समेत गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र के आला नेताओं समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

वहीं, विपक्षी नेताओं ने भाजपा की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए इसे शहीदों का सम्मान कम और सरकार के खिलाफ उपजे असंतोष को देखते हुए डैमेज कंट्रोल की कवायद ज्यादा बताया। वैसे तो दोपहर तीन बजे से स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल परिसर में स्थित शहीद स्मारक से तिरंगा यात्रा निकाली जानी थी लेकिन यात्रा करीब आधे घंटे की देरी से निकली।
विज्ञापन

दोपहर करीब 03:45 बजे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करके यात्रा का शुभारंभ किया। शहीद स्मारक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा सदर बाजार होते हुए सीताराम सिंगला चौक के समीप स्थित कंपनी बाग पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। यहां तक कि पुलिस ने ड्रोन के जरिये यात्रा पर नजर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्षी दलों के नेताओं ने उठाए सवाल
भाजपा की तिरंगा यात्रा पर सवाल खड़े करते हुए कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के नेताओं ने कहा कि देश का एक-एक नागरिक शहीदों के सम्मान में नतमस्तक है लेकिन कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच भाजपा का इस तरह का कदम सिर्फ उसके थोथे राष्ट्रवाद को ही दर्शाता है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता कोरोना की दूसरी लहर में बिना ऑक्सीजन के दम तोड़ते मरीजों व कड़ाके की ठंड में देश की सड़कों पर पड़े किसानों को भूली नहीं है। जनता सब समझती है और समय आने पर भाजपा को माकूल जवाब भी देगी।
शहीदों का ऋणी है देश : राव इंद्रजीत
तिरंगा यात्रा में शामिल केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि ये देश शहीदों का ऋणी है जिनकी वजह से आज हम 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। आज उनकी वजह से ही देश में अमन चैन है। तिरंगा यात्रा के संयोजक गुरुग्राम विधायक सुधीर सिंगला ने शहीदों की शहादत को नमन किया और तिरंगा यात्रा में आए सभी कार्यकर्ताओं व बड़ी संख्या में आए जनमानस का आभार व धन्यवाद प्रकट किया। सीताराम सिंगला चौक स्थित कंपनी बाग में राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन हुआ।

धार्मिक सद्भाव भी देखने को मिला
भाजपा की तिरंगा यात्रा में धार्मिक सद्भाव भी देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ पुरुषों के साथ ही महिलाओं ने भी यात्रा में हिस्सा लिया। यहां तक कि यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं ऑटो से यात्रा के आरंभ स्थल तक पहुंचीं तो वहीं युवाओं में भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। यात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, सूरजपाल अम्मू, कमल यादव, मुकेश शर्मा, अनुराग बक्शी, गोपीचंद गहलोत, अलीशा तोमर, सुनील राव, अजीत यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed