Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BJP leaders celebrate NDA's victory in Bihar

Gurugram News: बिहार में एनडीए की जीत पर भाजपा के नेताओं ने मनाया जश्न

Sat, 15 Nov 2025 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders celebrate NDA's victory in Bihar
नोएडा।
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नोएडा महानगर भाजपा कार्यालय में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।उन्होंने लड्डू खिलाकर एक-दूसरे को बधाई को दी। महेश चौहान ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं व आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की जीत है। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ही अखिलेश यादव का एजेंडा पंक्चर हो रहा है। जनता ने कांग्रेस और सपा को सिरे से नकार दिया है। इस मौके पर विनोद त्यागी, चंदगीराम यादव, अमित त्यागी,उमेश त्यागी, भूपेश चौधरी, सचिन राणा, अर्पित मिश्रा, रामकिशन यादव, टी के भाटी, राजकुमार बंसल, नमिता चौबे समेत अन्य कार्यकर्ता थे। महेश चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद, डॉ. महेश शर्मा, पूर्व मंत्री श्री नवाब सिंह नागर, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष विमला बॉथम समेत अन्य कार्यकर्ता भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए।

डबल इंजन सरकार की नीतियों की हुई जीत : पंकज सिंह

नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने कहा कि यह जीत सुशासन, विकास और जनता के अटूट विश्वास के साथ प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की प्रभावी नीतियों की है। एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं ने जिस संकल्प, समर्पण और कठोर परिश्रम के साथ विधानसभा चुनाव में काम किया। वह प्रशंसनीय है।
विज्ञापन


-------------

बिहार चुनाव पर राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया-

यह भाजपा की जीत नहीं, बिहार की जनता की जमीनी मुद्दों की हार है। भाजपा ने कई तरह से चुनाव को प्रभावित किया। हमारी पार्टी और सहयोगी दल लगातार आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे थे।- अनिल यादव, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में बहुजन समाज पार्टी ने अपने दावेदारों को मजबूती से उतारा था। समाज और जनता के मुद्दों को उठाया गया, लेकिन जमीन पर जो माहौल दिख रहा था, परिणाम उससे इतर है। हमारी मांग बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की है।- लखमी सिंह, जिलाध्यक्ष, बसपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed