{"_id":"6a6210f045df2a79070d8559","slug":"bjp-leader-chaudhary-zakir-hussain-met-the-chief-minister-and-presented-key-demands-regarding-the-development-of-mewat-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-113904-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता चौधरी जाकिर हुसैन, मेवात के विकास से जुड़ी प्रमुख मांगें रखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता चौधरी जाकिर हुसैन, मेवात के विकास से जुड़ी प्रमुख मांगें रखी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलते भाजपा नेता जाकिर हुसैन।
फोटो: मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलते भाजपा नेता जाकिर हुसैन।
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जाकिर हुसैन ने बृहस्पतिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में शिष्टाचार मुलाकात की। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में मेवात क्षेत्र के विकास, आधारभूत सुविधाओं और रोजगार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
जाकिर हुसैन ने मुख्यमंत्री के समक्ष मेवात विश्वविद्यालय की स्थापना, मेवात फीडर कैनाल निर्माण कार्य शुरू कराने, नूंह से नौगांव बॉर्डर तक सड़क को फोरलेन बनाने, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उजीना में स्वीकृत इंटरचेंज (कट) पर जल्द कार्य शुरू करने तथा गांव मरोड़ा में नए कट की स्वीकृति की मांग रखी। इसके अलावा गुरुग्राम-अलवर वाया नूंह-फिरोजपुर झिरका रेलवे लाइन, कोटला झील को पांच हजार एकड़ में विकसित करने, केएमपी रेवासन क्षेत्र के पास ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने, नूंह में हुडा सेक्टर और केंद्रीय विद्यालय खोलने तथा गांव छपेड़ा में स्वीकृत ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का निर्माण शुरू कराने का भी आग्रह किया।
जाकिर हुसैन ने मुख्यमंत्री से मेवात क्षेत्र के समग्र विकास, रोजगार सृजन और लंबित स्वीकृत परियोजनाओं पर शीघ्र काम शुरू कराने का अनुरोध किया। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए इन मांगों को पूरा करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएंगे।