फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BJP has ruined Gurugram in 12 years: Raj Babbar

भाजपा ने 12 साल में गुरुग्राम को किया बर्बाद : राज बब्बर

Thu, 22 Oct 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
BJP has ruined Gurugram in 12 years: Raj Babbar
सड़कों, सफाई, जलभराव और सरकारी अस्पतालों की बदहाली को लेकर सरकार को घेरा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पूर्व सांसद राज बब्बर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 12 साल के शासन में सरकार गुरुग्राम में विकास के नाम पर केवल दावे करती रही। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अपने 12 साल के कार्यकाल में गिनाने के लिए 12 काम भी नहीं हैं। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के दावे विज्ञापनों तक सीमित हैं, जबकि धरातल पर लोगों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं।
राज बब्बर बुधवार को कमान सराय स्थित कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम प्रदेश को सबसे अधिक राजस्व देने वाले शहरों में शामिल है, लेकिन इसके बावजूद यहां कूड़े के ढेर, जलभराव, टूटी सड़कें और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार 12 साल में नया सरकारी अस्पताल और बस अड्डा तक नहीं बनवा पाई। शहर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या है, सिविल अस्पताल की हालत खस्ता है और सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी है।
विज्ञापन

राज बब्बर ने आरोप लगाया कि सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के बजाय शराब के ठेकों को बढ़ावा दिया है। साइबर सिटी कहलाने वाले गुरुग्राम में लोगों को आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का लक्ष्य गुरुग्राम को विश्वस्तरीय शहर बनाना है। इससे पहले जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर व ग्रामीण अध्यक्ष वर्धन यादव समेत कार्यकर्ताओं ने राज बब्बर का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मंत्री सरकार से ऊपर कैसे हो सकता है
राज बब्बर ने अस्पताल निर्माण को लेकर विधायक और मंत्री के बयानों में विरोधाभास का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि विधायक हर हाल में अस्पताल बनवाने का दावा कर रहे हैं, जबकि मंत्री कह रहे हैं कि अस्पताल नहीं बनने देंगे। राज बब्बर ने सवाल उठाया कि एक मंत्री सरकार से ऊपर कैसे हो सकता है। इस मामले में मुख्यमंत्री की ओर से एक शब्द तक नहीं बोला गया, जिससे सरकार बैकफुट पर नजर आ रही है। पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी, युवा प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया, इंटक प्रदेशाध्यक्ष अमित यादव, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सुनीता सहरावत, सीमा हुड्डा, ब्लॉक अध्यक्ष अमित कोचर, धर्मेंद्र मिश्रा व सुशील सहरावत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed