{"_id":"66e0a579160a88a1380f06c4","slug":"bjp-candidate-mukeshs-assets-are-rs-80-lakh-no-car-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-38958-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: भाजपा प्रत्याशी मुकेश की संपत्ति 80 लाख, नहीं है कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: भाजपा प्रत्याशी मुकेश की संपत्ति 80 लाख, नहीं है कार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुड़गांव विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा के पास चल-अचल संपत्ति करीब 80 लाख रुपये है। हालांकि उनके पास कोई वाहन नहीं है। उनकी आय का मुख्य स्रोत किराया है।
नामांकन में दिए हलफनामे के अनुसार मुकेश शर्मा की चल संपत्ति में दो लाख रुपये नकद हैं, जबकि पत्नी अरुणा शर्मा के पास एक लाख की नकदी है। मुकेश के पास दो बैंकों में करीब 51 लाख और 25 हजार रुपये जमा हैं। पत्नी के बैंक में दो लाख जमा हैं। उनके आश्रित अर्जुन पंडित के पास 14 लाख रुपये बैंक में जमा हैं।
अचल संपत्ति में डूंडाहेडा में उनका 22.5 स्क्वायर यार्ड में मकान है, जिसे साल 2005 में 1.80 लाख रुपये में खरीदा था। वहीं दो लाख रुपये निर्माण व डेवलपमेंट कार्य में लगाए हैं। प्रॉपर्टी की वर्तमान कीमत करीब 20 लाख है। मुकेश शर्मा के पास पांच तोला सोना है, जिसकी कीमत 3.50 लाख है। वहीं 2.75 लाख रुपये कीमत की तीन किलो चांदी भी उनके पास है। इसी प्रकार पत्नी अरुणा शर्मा के पास 300 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 21 लाख है। वहीं चांदी दो किलो है और कीमत 1.50 लाख रुपये है। उनके ऊपर कोई देनदारी नहीं है। मुकेश सोशल वर्कर है और उनकी पत्नी ट्यूशन पढ़ाती हैं। मुकेश के आय का मुख्य स्रोत किराया है। ओपन स्कूल से 2010 में 12वीं पास मुकेश का सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर अकाउंट है।
विज्ञापन
-- --
मुकेश की आय बढ़ी
साल 2014 में मुकेश शर्मा ने बादशाहपुर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उनके पास कुल करीब 34 लाख की संपत्ति थी। पहले कैश तीन लाख रुपये था, जबकि पत्नी के पास 50 हजार रुपये था। उनके पास सोना 300 ग्राम था और कीमत आठ लाख थी। वहीं, चांदी दो किलो और कीमत 88 हजार रुपये की थी। पत्नी के पास 50 ग्राम सोना था और कीमत एक लाख रुपये थी। मुकेश पर कोई देनदारी नहीं है।
-- -
गहने- 2024
मुकेश शर्मा-
पांच तोला सोना-3.50 लाख
चांदी-तीन किलो-2.75 लाख रुपये
अरुणा शर्मा,पत्नी
-300 ग्राम सोना-21 लाख
चांदी-दो किलो-1.50 लाख