फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   biometric attendence closed in gurugram companies

कई कंपनियों ने कर्मचारियों की बायोमैट्रिक हाजिरी बंद की

Fri, 06 Mar 2020 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
biometric attendence closed in gurugram companies
गुरुग्राम। साइबर सिटी में लगातार सामने आ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए कई बड़ी कंपनियों ने कर्मचारियों की बायोमैट्रिक हाजिरी बंद कर दी है। कंपनियों ने सर्कुलर जारी करते हुए कहा है कि जो कर्मचारी कंपनी में आकर ड्यूटी दे रहे हैं वे बायोमैट्रिक का इस्तेमाल न करें। इसके अलावा अधिकतर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को अगले आदेश तक घर से काम करने को कहा है। कर्मचारियों के कहने पर निजी कंपनियों ने कैब की संख्या भी घटा दी है। कर्मचारी अब अपने वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुग्राम स्थित पेटीएम कंपनी में दफ्तर में कार्यरत कर्मचारी में कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद अन्य कंपनियां भी सकते में आ गईं। कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश जारी कर दिया है। इसी बीच, गुरुग्राम उद्योग विहार स्थित नगारो कंपनी ने अपने कर्मचारियों को ईमेल पर सर्कुलर जारी करते हुए बायोमैट्रिक हाजिरी का उपयोग न करने को कहा है। कंपनी के एक कर्मचारी ने बताया कि कंपनी की ओर से सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए है। इसके अलावा जो कर्मचारी छुट्टी से लौटे हैं, उनका पूरा ब्योरा लिया जा रहा है कि वे कहां-कहां गए थे।
विज्ञापन

एक अन्य कंपनी कर्मचारी ने बताया कि कंपनी में बायोमैट्रिक हाजिरी की वजह से दूसरे की अंगुली व अंगूठे से संपर्क आने की वजह से इसका इस्तेमाल पूरी तरह बंद करवा दिया गया है। कई कंपनियों में कैब उपलब्ध करवाने वाली ट्रैवल्स कंपनी कुशक इंटरप्राइजेज के संचालक गौतम वशिष्ठ ने बताया कि एक कंपनी में उनकी 300 कैब लगी हुई हैं। कंपनी के एचआर अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि उनके कर्मचारियों ने कार पूलिंग से मना किया है, इस वजह से कैब की संख्या घटाकर आधी कर दी जाए। जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती यह आदेश जारी रहेगा। कंपनी मालिक के मुताबिक, इस कैब को अब ओला-उबर में लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed