फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bike riding delivery boy dies due to collision with truck

Gurugram News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौत

Sat, 13 Sep 2025 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 06:18 PM IST
विज्ञापन
Bike riding delivery boy dies due to collision with truck
बाइक से फूड पार्सल देने जा रहा था युवक, हादसे के बाद ट्रक छोड़कर भागा चालक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना क्षेत्र में सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर शुक्रवार रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करता था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। चालक ट्रक को घटनास्थल पर ही छोड़कर मौके से भाग गया।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के औरेया निवासी विकास (20) के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम के धुमसपुर गांव में किराये पर रहता था। विकास शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे एक फूर्ड पार्सल देने जा रहा था। सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर जैसे ही वह वाटिका चौक के पास यू-टर्न लेने के लिए धीमा हुआ तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी। बाइक ट्रक के आगे के दाहिने टायर में फंस गई और ट्रक का टायर विकास के सिर के ऊपर से गुजरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

एसपीआर पर हादसे में युवक की मौत होने की सूचना मिलते ही बादशाहपुर थाने की पुलिस माैके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। हादसे को अंजाम देने वाला ट्रक मौके पर ही खड़ा मिला। पुलिस ने हादसे के बारे में मृतक विकास के परिजनों को भी सूचित किया। शनिवार को विकास के परिजनों के गुरुग्राम पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी रजा खान ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में लिया है और चालक की पहचान की जा चुकी है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही ट्रक के चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed