{"_id":"6668c3f22d6962da1203c9d8","slug":"bike-riding-accountant-dies-due-to-car-collision-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-32580-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कार की टक्कर से बाइक सवार एकाउंटेंट की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कार की टक्कर से बाइक सवार एकाउंटेंट की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। भोंडसी थाना क्षेत्र में भाई से मिलने जा रहे निजी कंपनी के एकाउंटेंट की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। भोंडसी थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से हिसार के शिव कालोनी निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि उनके छोटे भाई 32 वर्षीय गोविंद शर्मा गुरुग्राम के अलीपुर में निजी कंपनी में एकाउंटेंट थे। वह यहां सोहना रोड पर ग्लाेबल इन्फिनिटी सोसाइटी में किराये पर रहते थे। प्रवीण सोमवार शाम अपने भाई से मिलने के लिए गुरुग्राम आए थे। ड्यूटी के बाद रात 12 बजे दोनों भाई बाइक से रूम पर जा रहे थे। मोटर साइकिल गोविंद चला रहे थे। अलीपुर मोड़ से सोहना की तरफ जाने के दौरान पीछे से आई कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रवीण को हल्की चोटें आईं। वे गोविंद को सोहना के सिविल अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रवीण ने बताया कि टक्कर लगने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।