{"_id":"61b62f01b210f7353b139cb5","slug":"bike-rider-returning-from-marriage-ceremony-trampled-by-truck-died-gurgaon-news-noi6209215114","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
गुरुग्राम। मानेसर थाना क्षेत्र के पचगांवा होटल के सामने शादी समारोह में शामिल होकर रिश्तेदार के यहां जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक को घटना स्थल से कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, संदीप कुमार रेवाड़ी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर को रिश्तेदारी में जटौला पटौदी में शादी थी। वह और उनके बड़े भाई घनश्याम और पड़ोसी विश्राम शामिल होने गए थे। यहां से वह गुरुग्राम में रहने वाले रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। एक बाइक पर संदीप और विश्राम थे, जबकि एक पर उनके भाई घनश्याम थे। मानेसर थाना क्षेत्र के पचगांवा में एक होटल के सामने एक ट्रक ने घनश्याम की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह नीचे गिर गए और ट्रक उनको रौंदता हुआ निकल गया। आरोपी चालक कुछ दूरी पर ट्रक को छोड़कर भाग गया। हादसे में घायल घनश्याम की मौके पर मौत हो गई। भाई की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। जांच अधिकारी का कहना है कि ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
-----------