फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bike rider dies due to vehicle collision

इफ्को चौक पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 23 Aug 2021 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to vehicle collision
गुरुग्राम। इफ्को चौक पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया0 गया, जहां उसकी मौत हो गई। भाई ने आरोपी अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सेक्टर-37सी में रहने वाले इंडियन एयर फोर्स कर्मचारी नरेंद्र कुमार यादव ने मामला दर्ज कराते हुए बताया है कि उसका भाई कृष्ण यादव शनिवार रात अपनी गाड़ी से दिल्ली कैंट की ओर जा रहा था। इफ्को चौक पर पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप घायल हो गया। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचकर उसे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि चौक पर लगे सीसीटीवी फुटेज में टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed