फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bike rider child dies due to high speed car collision, father injured

Gurugram News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार बच्चे की मौत, पिता घायल

Mon, 03 Jul 2023 10:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Bike rider child dies due to high speed car collision, father injured
बाइक सहित बच्चे को दूर तक घसीटती ले गई कार, पुलिस ने किया केस दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



सोहना। सोहना सदर थाना एरिया में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक पर सवार दस साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि उसका पिता घायल हो गया। आरोप है कि हादसे में आरोपी चालक कार से बाइक सहित बच्चे को दूर तक घसीटता ले गया। इसके बाद कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बादशाहपुर टैंठड निवासी सोनू ने कहा कि वह निजी सेक्टर में काम करता है। वह सायं करीब चार बजे अपने दस वर्षीय बेटे अनुज को लेकर बाइक से फरीदाबाद के गांव सिरोही से आ रहा था। जब वह अपने गांव की ओर मुड़ रहा था तो पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वह दूर जा गिरा और अनुज बाइक में उलझा रहा। आरोप है कि चालक कार के साथ बाइक व अनुज को दूर तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद उसने कार रोकी और कार से उतरकर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से अनुज को सोहना अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन





2..



तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से कंपनी कर्मी की मौत



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से कंपनी कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में वेस्ट बंगाल के मालदा निवासी कवसर अली ने कहा कि वह गुरुग्राम में एक कंपनी में काम करता है और सेक्टर-59 में किराए पर रहता है। उसका दोस्त वेस्ट बंगाल के मालदा निवासी मिलन भट्टाचार्य भी उसी के साथ कंपनी में काम करता था। मिलन भट्टाचार्य रविवार की रात करीब 12.15 बजे कमरे से चला गया था। सिकंदरपुर मेट्रो के निकट अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed