{"_id":"62a0dcb1b289bd32f077ee89","slug":"bhim-army-will-give-one-crore-rupees-for-cutting-nupur-sharma-s-tongue-gurgaon-news-noi6531547134","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prophet Remarks Row: भीम सेना का एलान, नुपुर शर्मा की जुबान काटकर लाने वाले को एक करोड़ इनाम, पूरी दुनिया में बदनाम हो रहा भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prophet Remarks Row: भीम सेना का एलान, नुपुर शर्मा की जुबान काटकर लाने वाले को एक करोड़ इनाम, पूरी दुनिया में बदनाम हो रहा भारत
Thu, 09 Jun 2022 06:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 06:19 PM IST
सार
भीम सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सतपाल तंवर ने नुपुर शर्मा पर कई अमर्यादित टिप्पणी भी की हैं। तंवर ने कहा कि नुपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद का अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार जानबूझकर नुपुर शर्मा को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
नुपुर शर्मा
- फोटो : Social media
विस्तार
भीम सेना के प्रमुख सतपाल तंवर ने भाजपा से निष्कासित नुपुर शर्मा की जुबान काटकर लाने वाले को एक करोड़ रुपये बतौर इनाम देने की घोषणा की है। भीम सेना ने कानपुर हिंसा के लिए नूपुर शर्मा को मास्टरमाइंड बताया है।
विज्ञापन
भीम सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सतपाल तंवर ने नुपुर शर्मा पर कई अमर्यादित टिप्पणी भी की हैं। तंवर ने कहा कि नुपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद का अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार जानबूझकर नुपुर शर्मा को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
तंवर ने योगी सरकार पर भी सवाल उठाए और कहा कि कानपुर दंगे की असली मास्टरमाइंड नुपुर शर्मा है तो ऐसे में योगी सरकार ने उसे आरोपी क्यों नहीं बनाया। भीम सेना प्रमुख ने कहा कि नुपुर शर्मा जैसी नेता को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इसे तुरंत जेल भेजना चाहिए या देश निकाला दे देना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि नुपुर शर्मा की वजह से भारत पूरी दुनिया में बदनाम हो रहा है। ऐसे लोगों की जुबान ही काट लेनी चाहिए। तंवर ने कहा है कि जो व्यक्ति नुपुर शर्मा की जुबान काटकर लाएगा वे उस व्यक्ति को पूरे एक करोड़ रुपये देकर सम्मानित करेंगे।