फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bhim Army will give one crore rupees for cutting Nupur Sharma's tongue

Prophet Remarks Row: भीम सेना का एलान, नुपुर शर्मा की जुबान काटकर लाने वाले को एक करोड़ इनाम, पूरी दुनिया में बदनाम हो रहा भारत

Thu, 09 Jun 2022 06:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 09 Jun 2022 06:19 PM IST
सार

भीम सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सतपाल तंवर ने नुपुर शर्मा पर कई अमर्यादित टिप्पणी भी की हैं। तंवर ने कहा कि नुपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद का अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार जानबूझकर नुपुर शर्मा को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

विज्ञापन
Bhim Army will give one crore rupees for cutting Nupur Sharma's tongue
नुपुर शर्मा - फोटो : Social media

विस्तार

भीम सेना के प्रमुख सतपाल तंवर ने भाजपा से निष्कासित नुपुर शर्मा की जुबान काटकर लाने वाले को एक करोड़ रुपये बतौर इनाम देने की घोषणा की है। भीम सेना ने कानपुर हिंसा के लिए नूपुर शर्मा को मास्टरमाइंड बताया है।

विज्ञापन


भीम सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सतपाल तंवर ने नुपुर शर्मा पर कई अमर्यादित टिप्पणी भी की हैं। तंवर ने कहा कि नुपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद का अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार जानबूझकर नुपुर शर्मा को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन


तंवर ने योगी सरकार पर भी सवाल उठाए और कहा कि कानपुर दंगे की असली मास्टरमाइंड नुपुर शर्मा है तो ऐसे में योगी सरकार ने उसे आरोपी क्यों नहीं बनाया। भीम सेना प्रमुख ने कहा कि नुपुर शर्मा जैसी नेता को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इसे तुरंत जेल भेजना चाहिए या देश निकाला दे देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि नुपुर शर्मा की वजह से भारत पूरी दुनिया में बदनाम हो रहा है। ऐसे लोगों की जुबान ही काट लेनी चाहिए। तंवर ने कहा है कि जो व्यक्ति नुपुर शर्मा की जुबान काटकर लाएगा वे उस व्यक्ति को पूरे एक करोड़ रुपये देकर सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed