फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   bharat jodo yatra moved from fridabad under the leadership of rahul gandhi

Bharat Jodo Yatra: फरीदाबाद से बढ़ी आगे, बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग, 3 जनवरी को यूपी में करेगी प्रवेश

Fri, 23 Dec 2022 10:15 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Dec 2022 10:15 AM IST
सार

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा 23 दिसंबर को फरीदाबाद से आगे बढ़ी। हरियाणा भ्रमण के बाद दिल्ली होते हुए यह 3 जनवरी को यूपी की सीमा में प्रवेश करेगी। 

विज्ञापन
bharat jodo yatra moved from fridabad under the leadership of rahul gandhi
भारत जोड़ो यात्रा, फरीदाबाद - फोटो : शुभम बंसल

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को फरीदाबाद के खेरली लला गांव से शुरू हुई। सुबह 6 बजे शुरू हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान लोग तिरंगा लहराते चल रहे थे। यह यात्रा पानीपत तक जानी है। इसमें कांग्रेसजन के अलावा आम आदमी भी हिस्सा ले रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस पार्टी जनाधार बढ़ाने के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। इसका नेतृत्व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी कर रहे हैं। कांग्रेसियों का मानना है कि इस यात्रा से लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं। यात्रा के माध्यम से हर धर्म, जाति के लोगों के बीच कांग्रेस का जनाधार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


इसमें शामिल होने के लिए पार्टी की तरफ से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवाए जा रहे हैं। इसमें शामिल होने वाले लोगों से पूछा जा रहा है कि वह एक यात्री तरह इसमें शामिल होना चाहते हैं या फिर वालंटियर की तरह ? कांग्रेसियों का मानना है कि यह यात्रा लोगों में पार्टी के प्रति एक अलग छाप छोड़ रही है। भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को दिल्ली से यूपी की सीमा में प्रवेश करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


bharat jodo yatra moved from fridabad under the leadership of rahul gandhi
भारत जोड़ो यात्रा, फरीदाबाद - फोटो : शुभम बंसल
यह वीडियो फरीदाबाद से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed