फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Beware .. - Scooty flower thief roaming in the city, the act was captured in CCTV

सावधान..शहर में घूम रही स्कूटी वाली गमला चोर, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

Tue, 03 May 2022 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Beware .. - Scooty flower thief roaming in the city, the act was captured in CCTV
गुरुग्राम। साइबर सिटी में इन दिनों सोशल मीडिया पर स्कूटी वाली एक गमला चोर की करतूत खूब वायरल हो रही है। लोग वीडियो देख खूब चर्चा भी कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने भी वीडियो को देखकर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, सोमवार दोपहर करीब दो बजे सुशांत लोक के सी-ब्लॉक स्थित एक घर के बाहर सजे पौधों के करीब चार गमले गायब हो गए। पौधों के गायब होने की जानकारी मकान मालकिन को पड़ोस में निर्माणाधीन भवन में तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने दी। उसने मकान मालकिन को बताया कि एक महिला आपके गार्डन से करीब चार गमले उठाकर अपनी स्कूटी से ले भागी है। टोकने पर उसने गमले ले जाने के लिए आपसे अनुमति लेने की भी बात कही है। इसके बाद पीड़िता ने मकान में लगे पांच सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। उसमें साफ नजर आया महिला गमले चोरी करके ले जा रही है।
विज्ञापन

----
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
वायरल वीडियो के अनुसार स्कूटी से एक महिला एक मकान के बाहर आकर रूकती है। वह अपनी स्कूटी को पास में खड़ी कर इधर-उधर देखती है। किसी के नहीं होने की तसल्ली के बाद, वह मकान के बाहर सजे दो गमलों को पहले उठाकर अपने स्कूटी के आगे रख लेती है। फिर वापस आकर दो और गमलों को लेकर वहां से चंपत हो जाती है। हालांकि वीडियो में चोरी करते समय एक बाइक सवार भी वहां से गुजरता है, जिसे देखकर वह सकपका जाती है और सड़क पर आकर टहलने लगती है। कुछ देर बाद वह गमले लेकर चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सुरक्षाकर्मी ने टोका
वायरल वीडियो के अनुसार महिला की चोरी की वारदात को बगल स्थित एक निर्माणाधीन मकान में तैनात सुरक्षा कर्मी देख रहा था। उसने बाहर आकर महिला को टोका भी और कहा कि आप कैसे गमलों को ले जा रही हैं। इस पर महिला ने मकान मालिक से पूछकर गमलों को ले जाने की बात बताई। आरोपी महिला के चले जाने के बाद सुरक्षाकर्मी ने यह बात मकान मालकिन को बताई। हालांकि इस मामले में पुलिस को किसी प्रकार की शिकायत नहीं दी गई है। बावजूद वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed