फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Beginning of New Year...huge crowd of youth seen in clubs and restaurants till late night

Gurugram News: नए साल का आगाज...क्लबों, रेस्टोरेंट में देर रात तक दिखी युवाओं की भारी भीड़

Tue, 31 Dec 2024 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Beginning of New Year...huge crowd of youth seen in clubs and restaurants till late night
- होटलों से लेकर एमजी रोड, साइबर हब, फार्म हाउसों, क्लबों में रही रौनक, लोगों ने की मस्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अभी तो पार्टी शुरू हुई है, स्वैग से करेंगे सबका स्वागत कुछ इस तरह के गानों पर थिरकते हुए लोगों ने साल 2024 को अलविदा किया। रात 12 बजते ही जगह-जगह धमाके व हूटिंग के साथ नए साल का स्वागत हुआ। नए साल का जश्न मनाने वाले लोग शाम छह बजे से ही आना शुरू हो गए। पुलिस की ओर से तय किए नाके छह बजे के बाद सक्रिय हो गए। सेक्टर-29 की मार्केट, सेक्टर-65 की मार्केट, सेक्टर-56 की मार्केट, बादशाहपुर व सोहना रोड पर नए साल का जश्न मनाने वालों की भीड़ अधिक रही।




जगह-जगह लगा जाम, पुलिस व्यवस्था दिखी चाक चौबंद
शाम छह बजे के बाद ही लोगों का आना शुरू हो गया था। प्रशासन की ओर से तय पार्किंग की ओर से लोगों को डायवर्ट किया जा रहा था। जिन लोगों की पहले से बुकिंग थी उनके रूट के हिसाब से ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक डायवर्ट कर रही थी। इसके चलते इफको चौक व सिकंदरपुर के पास लोगों को डायवर्ट किया जा रहा था। क्लब की पार्किंग फुल हो जाने के कारण सेक्टर-29 से लेकर गलेरिश मार्केट की ओर वाहनों के जाम को देखा जा सकता था। पुलिस के जवान अपने प्वाइंट पर ही बने हुए थे। सोहना रोड पर सुभाष चौक से लेकर वाटिका चौक के बीच व सोहना अंडर पास से मालिबू टाउन की ओर निकलने वाले वाहन पैक थे। वहां पर वाहन रेंग-रेंग कर निकल रहे थे।
विज्ञापन


अपने-अपने क्षेत्र में थी डीसीपी की नजर
डीसीपी ईस्ट गौरव च डीसीपी वेस्ट करण गोयल रात नौ बजे के लगभग शहर के प्रमुख प्वाइंट की ओर निकले थे। पुलिस के लिए सेक्टर-29 से लेकर एमजी रोड की तर्ज पर सेक्टर-65 व सोहना रोड भी चुनौती भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर हुआ आयोजन



शहर में न्यू ईयर ईव को लेकर करीब 50 से ज्यादा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर में सेक्टर-29, 32 और एवेन्यू, डीएलएफ साइबर सिटी, गोल्फ कोर्स रोड, न्यू गुरुग्राम सहित अलग-अलग इलाकों में डीजे कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसके अलावा कॉन्सर्ट और लाइव सिंगिंग में पालम विहार में सिंगर अखिल के लाइव कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। कॉन्सर्ट में सिंगल एंट्री की फीस छह हजार, कपल एंट्री की फीस 10 हजार है। साथ ही होटल ली मेरिडियन में सिंगर जस्सी गिल और बब्बल राय का भी लाइव कॉन्सर्ट हुआ। द लीला में आस्था गिल के लाइव कॉन्सर्ट का आयोजन हुआ।


डीसीपी ट्रैफिक ने सभी नाकों का किया निरीक्षण

डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र विज शाम छह बजे निकले थे। डायवर्जन को लेकर लगे नाकों की जांच करने के साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी नजर रखी। एसीपी ट्रैफिक सुनीता कौर ने भी अलग-अलग प्वाइंट का दौरा किया। हर नाके पर आठ जवानों को तैनात किया गया। यह नाके साइबर हब, शंकर चौक, गोल्फ कोर्स रोड पर दो नाके लगाए गए थे। ट्रैफिक नाकों का काम था कि वाहनों को डाइवर्ट करना था। शराब पीकर वाहन चलाने वाले आठ नाकों पर एल्को मीटर से जांच की जा रही थी। यह नाके 10 बजे के बाद सक्रिय हुए। मामूली शराब पीने वालों के वाहनों का चालान किया जा रहा था। अधिक मात्रा में शराब का सेवन करने वालों को स्थानीय थाने की हवालात में भेजा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed