फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Beds being emptied in dengue ward, patients returning home to be healthy

डेंगू वार्ड में खाली हो रहे बेड, स्वास्थ्य हो घर लौट रहे मरीज

Wed, 24 Nov 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Beds being emptied in dengue ward, patients returning home to be healthy
गुरुग्राम। जिले में डेंगू अब सिमटने लगा है। पिछले 24 घंटे में 32 संदिग्ध मरीजों की जांच के बाद केवल दो संदिग्धों में ही डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक कुल 312 मरीजों में ही डेंगू की पुष्टि हो पाई है। इस बीच सरकारी अस्पताल में बनाया गया डेंगू वार्ड भी खाली होने लगा है। 55 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया था। अब यहां आठ मरीज ही भर्ती हैं। बुधवार को दो मरीजों की यहां से और छुट्टी हुई।
विज्ञापन

डेंगू की रफ्तार भले ही धीमी पड़ गई लेकिन स्वास्थ्य विभाग को घरों से अभी भी डेंगू का लार्वा मिल रहा है। बुधवार को विभाग की अलग-अलग टीमों ने 16476 घरों की जांच की। इनमें से 149 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। इन मकान मालिकों पर जुर्माना लगाकर इन्हें चेतावनी दी गई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से 7236 रेपिड फीवर मास सर्वे किया गया। अब तक 745545 घरों में ये सर्वे किया जा चुका है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुधा गर्ग ने कहा कि भले ही डेंगू की रफ्तार धीमी पड़ गई है, लेकिन सावधान रहने की जरूरत है। घरों में लार्वा मिलना घोर लापरवाही दर्शाता है। इसके लिए लोगों को गंभीरता बरतनी होगी। स्वास्थ्य विभाग अपनी ओर से तमाम प्रयास कर रहा है, लोगों को भी उसमें सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed