{"_id":"619e7bb2e495a945ac16d80d","slug":"be-a-memorial-to-farmers-and-get-respectable-compensation-digvijay-gurgaon-news-noi617662274","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का स्मारक बने और सम्मानजनक मुआवजा मिले : दिग्विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का स्मारक बने और सम्मानजनक मुआवजा मिले : दिग्विजय
विज्ञापन
गुरुग्राम। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा है कि किसान आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले किसानों की याद में एक स्मारक बनना चाहिए और पीड़ित परिजनों को सम्मानजनक मुआवजा मिलना चाहिए। वह बुधवार को सूर्यविहार में पार्टी की बैठक को संबोधित करने आए थे। जिसमें पार्टी के स्थापना दिवस आगामी नौ दिसंबर के मौके पर झज्जर में होने वाली जनसभा की तैयारियों को परखा गया। उन्होंने कहा कि युगपुरुष चौ. देवीलाल की याद में स्थापना दिवस के मौके पर जनसभा विशाल होगी। जो लोग इस पर प्रश्न उठा रहे हैं, उनको भीड़ देख कर खुद ही अंदाजा हो जाएगा।
राष्ट्रीय प्रधान महासचिव ने कहा कि किसानों की मांग को लेकर संसद के शीतकालीन सत्र में जरूर बात होगी। केंद्र सरकार इसकी तैयारी कर रही है, क्योंकि सत्ता में बैठे लोग आम जनता के साथ मिल कर ही आगे बढ़ सकते हैं। केंद्र सरकार को एमएसपी पर भी कोई स्पष्ट रुख अपनाना होगा। जजपा हमेशा किसानों की इन मांगों का समर्थन करती रही है। इसमें देरी करने से सबका नुकसान होगा। पहले भी नुकसान देख चुके हैं। सभी को किसानों की भलाई के लिए कुछ अहम फैसले करने होंगे। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर, राष्ट्रीय प्रचार सचिव दलबीर धनखड़, प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक रामबीर पटौदी, अजय गुलिया प्रदेश प्रवक्ता, फरीदाबाद जिलाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज, प्रदेश कोषाध्यक्ष सत्यवीर नागरा, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रतीक जोग, इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल, जिलाध्यक्ष रिषीराज राणा, गुरुग्राम हलका प्रधान एडवोकेट रतन शर्मा, महिला मोर्चा शहर की अध्यक्ष रितू कटरिया, महिला मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष अनू पटौदी आदि मौजूद रहे।
पेपर लीक होना गंभीर बात
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि छह लाख सालाना आय वर्ग वालों को आरक्षण की जरूरत नहीं है। ऐसे लोग बेरोजगार कैसे माने जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली परीक्षाओं में पेपर लीक होना गंभीर बात है। इससे प्रतिभागियों का हौसला टूटता है। इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे मामलों में विजिलेंस काम कर रही है। चौटाला ने कहा कि गुरुग्राम, मानेसर और सोहना में बड़ी कंपनियां आ रही हैं। इनको काम करने के लिए बड़ी जगह भी चाहिए। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है। ये खुशी की बात है कि अब सोहना में भी तेजी से विकास हो रहा है। दिग्विजय चौटाला ने झज्जर में होने वाले स्थापना दिवस की रूपरेखा बताते हुए कहा कि सम्मेलन में पार्टी आगामी तीन साल का एजेंडा पेश करेगी। बीते दो वर्ष में हुए कामकाज का लेखाजोखा दिया जाएगा। जिससे कार्यकर्ताओं को जनता के बीच काम करने और उनके फीडबैक लेने में मदद मिल सके। कार्यक्रम में गुरुग्राम हलके से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इसलिए इस कार्यक्रम को जनसरोकार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी और उसके लाखों समर्थक अब डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को सीएम बनाएंगे।