फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bangladeshi Nationals Behind School Bomb Threat Arrested from gujarat by gurugram police

Gurugram: स्कूलों में बम की धमकी देने वाला बांग्लादेशी गिरफ्तार, भारत में नौ साल से छिपा था; गुजरात से दबोचा

Fri, 20 Mar 2026 02:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 20 Mar 2026 02:12 PM IST
सार

गुरुग्राम पुलिस ने स्कूलों में बम होने की झूठी ईमेल धमकी मामले में बांग्लादेशी मूल के आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी 9 साल पहले अवैध रूप से भारत आया था, पश्चिम बंगाल में फर्जी दस्तावेज बनाकर रह रहा था और डिजिटल मार्केटिंग करता था।

विज्ञापन
Bangladeshi Nationals Behind School Bomb Threat Arrested from gujarat by gurugram police
बम की धमकी देने वाला बंगलादेशी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम पुलिस ने स्कूलों में बम होने के झूठा मेल भेजने के मामले में एक बांग्लादेशी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सौरभ विश्वास उर्फ माइकल के रूप में हुई है, जिसे 19 मार्च 2026 को गुजरात से पकड़ा गया। यह आरोपी करीब नौ साल पहले अवैध रूप से भारत आया था और पश्चिम बंगाल में फर्जी दस्तावेज बनाकर रह रहा था।

विज्ञापन


दिनांक 28 जनवरी 2026 को गुरुग्राम के कुछ स्कूलों में बम होने का मेल भेजा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम, श्वान दल और बम निरोधक दल मौके पर पहुंचे। अग्निशमन दल को भी बुलाया गया। गहन निरीक्षण के बाद घटनास्थल पर कोई बम नहीं मिला। स्कूलों में डर का माहौल पैदा करने के उद्देश्य से यह झूठा मेल भेजा गया था। 
विज्ञापन


स्कूल पदाधिकारियों की शिकायत पर साइबर दक्षिण पुलिस थाना, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि सौरभ विश्वास मूल रूप से बांग्लादेश का निवासी है। वह अंकीय विपणन में स्वतंत्र कार्य करता है। उसने एक फेसबुक समूह के माध्यम से मामुनूर राशिद नामक बांग्लादेशी व्यक्ति से संपर्क किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी सौरभ विश्वास करीब नौ साल पहले अवैध रूप से बांग्लादेश से भारत आया था। उसने पश्चिम बंगाल में रहते हुए फर्जी तरीके से भारतीय दस्तावेज बनवाए थे। शुरुआत में वह मजदूरी का काम करता था। आरोपी की शिक्षा 12वीं तक है और उसकी उम्र 30 वर्ष है। जो पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर 24 परगना का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed