{"_id":"6a1c44e9455688e08908d11c","slug":"bandhwari-toll-may-be-removed-after-june-12-drivers-hope-for-relief-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-89791-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 12 जून के बाद हट सकता है बंधवाड़ी टोल, वाहन चालकों को राहत की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 12 जून के बाद हट सकता है बंधवाड़ी टोल, वाहन चालकों को राहत की उम्मीद
विज्ञापन
सरकार के फैसले पर टिकी निगाहें, टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से मिल सकती है निजात
नंबर गेम- 12 जून तक टोल वसूली जारी रहेगी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम-फरीदाबाद स्टेट हाईवे पर स्थित बंधवाड़ी टोल प्लाजा से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को राहत भरी खबर मिल सकती है। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार टोल कंपनी को 12 जून तक शुल्क वसूलने की अनुमति दी गई है। इसके बाद टोल जारी रहेगा या समाप्त होगा, इस पर अंतिम निर्णय हरियाणा सरकार को लेना है।
गुरुग्राम-फरीदाबाद स्टेट हाईवे पर प्रतिदिन करीब 60 हजार वाहन गुजरते हैं। टोल प्लाजा पर शुल्क वसूली के दौरान अक्सर लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे वाहन चालकों को जाम और समय की बर्बादी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्थानीय निवासी एवं दैनिक यात्री उम्मीद लगाए बैठे हैं कि टोल व्यवस्था समाप्त होने पर इस मार्ग पर यातायात और अधिक सुगम हो सकेगा।
इस सड़क को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा एक निजी कंपनी के माध्यम से विकसित कराई गई थी। हरियाणा सरकार की 30 जनवरी 2012 की अधिसूचना के तहत टोल वसूली का अनुबंध 31 मई 2026 तक निर्धारित था। हालांकि, कंपनी को 12 दिनों का अतिरिक्त समय दिया गया है, जिसके चलते अब 12 जून तक टोल वसूली जारी रहेगी। यदि पीडब्ल्यूडी इस अनुबंध का नवीनीकरण नहीं करता है, तो बंधवाड़ी टोल प्लाजा को बंद किया जा सकता है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता चरणदीप सिंह ने बताया कि मौजूदा व्यवस्था के तहत कंपनी 12 जून तक टोल वसूलेगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद की स्थिति को लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और सरकार के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
बंधवाड़ी टोल प्लाजा के कारण रोजाना जाम और अनावश्यक देरी का सामना करना पड़ता है। कार्यालय आने-जाने वाले लोगों के लिए यह बड़ी परेशानी बन चुका है। अब टोल हटा देना चाहिए। -सुरेंद्र वर्मा, रिटायर्ड प्रिंसिपल, सेक्टर 55
गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच आवागमन करने वाले लोगों के लिए बंधवाड़ी टोल लंबे समय से परेशानी का कारण बना हुआ है। शहर के आसपास कई टोल प्लाजा हैं, जिससे लोगों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। -डॉ. राम कालरा, सेक्टर 56
टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों के कारण समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है। यदि टोल हटाया जाता है तो लोगों का अतिरिक्त खर्च भी बचेगा।-हुकुम सिंह, सेक्टर 31
टोल के कारण रोज परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में प्रदेश सरकार को यह टोल हटा देना चाहिए। इससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी। -विश्व मोहन सिंह, सनसिटी