{"_id":"68a73fe43f9213b7490438f9","slug":"bahadurgarh-stf-caught-two-miscreants-of-rohit-godara-gang-in-an-encounter-2025-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोहित गोदारा गैंग के दो बदमाश दबोचे: एसटीएफ प्रभारी अनिल छिल्लर को मारी थी गोली, दोनों मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित गोदारा गैंग के दो बदमाश दबोचे: एसटीएफ प्रभारी अनिल छिल्लर को मारी थी गोली, दोनों मुठभेड़ में घायल
Thu, 21 Aug 2025 09:19 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 21 Aug 2025 09:19 PM IST
सार
झज्जर पुलिस की बहादुरगढ़ एसटीएफ और बदमाशों के बीच हुए गुुरुग्राम मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झज्जर पुलिस की बहादुरगढ़ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और बदमाशों के बीच हुए गुुरुग्राम के सेक्टर-10 क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में रोहित गोदारा गैंग के दो बदमाशों नितिन और यशपाल को पकड़ा है। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों घायलों का सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह दोनों वही बदमाश हैं जिन्होंने रेवाड़ी में हुई मुठभेड़ के दौरान पलवल एसटीएफ के प्रभारी अनिल छिल्लर को गोली मारकर घायल कर दिया था। दोनों बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े रोहित गोदारा के साथी बताए जा रहे हैं। इन दाेनों पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ एसटीएफ के प्रभारी राकेश कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि बुधवार की सुबह रेवाड़ी के भटेड़ा गांव के पास हुई बदमाशों और पलवल एसटीएफ की मुठभेड़ में शामिल दो बदमाश गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू रोड के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर बहादुरगढ़ एसटीएफ कार्रवाई करते हुए बुधवार की रात गढ़ी हरसरू रोड के पास पहुंची तो दो युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। बहादुरगढ़ एसटीएफ की टीम ने दोनों बदमाशों को गुरुग्राम के सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में घेर लिया और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। इसके बाद दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान पैरों में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए।
विज्ञापन
दो पुलिसकर्मियों की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी गोली
दाेनों बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में एक गोली पुलिस टीम में एएसआई विकास और एक गोली पीएसआई मनोज के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। एसटीएफ की टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो फायर बदमाशों के पैरों की तरफ किए तो दोनों बदमाशों के पैर में एक-एक गोली लगने से वह घायल हो गए। पुलिस की फिंगरप्रिंट, एफएसएल, सीन ऑफ क्राइम की टीमों को घटनास्थल पर निरीक्षण कराया। पुलिस को घटनास्थल से दो पिस्टल और 09 खाली खोल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
मुठभेड़ के बाद घायल हुए बदमाशों की पहचान रेवाड़ी के ओलांत गांव निवासी यशपाल (23 वर्ष) और नितिन (28 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों बदमाशों के खिलाफ सेक्टर-10 थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि आरोपी नितिन पर चोरी, मारपीट, लड़ाई-झगड़े, पॉक्सो एक्ट तहत सात मामले रेवाड़ी जिले में और शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामला गुरुग्राम जिले में दर्ज हैं। वहीं, आरोपी यशपाल पर पुलिस टीम पर हमला करने के तहत एक मामला रेवाड़ी जिले में और शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामला गुरुग्राम जिले में दर्ज हैं।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल आरोपी यशपाल व नितिन को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल से डिस्चार्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। दोनों आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-10 थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।