फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Babu is on strike...don't waste precious time sitting in office

Gurugram News: बाबू हड़ताल पर हैं ...कार्यालय में बैठकर कीमती समय बर्बाद न करें

Thu, 06 Jul 2023 06:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
Babu is on strike...don't waste precious time sitting in office
तहसील में खाली पड़े कार्यालय। 
सोहना तहसील में चस्पा किया नोटिस, एसडीएम कार्यालय में भी नहीं हुए काम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सोहना/गुरुग्राम। लिपिकों (क्लर्क) की हड़ताल के कारण प्रशासनिक काम पूरी तरह से ठप हो गए हैं। सोमवार से शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर बृहस्पतिवार को भी दिखा। कहीं तहसील में ताले लटके मिले तो कहीं नोटिस लगाकर आमजन से प्रशासन ने काम न करने की असमर्थता दिखाई। सोहना तहसील में लोगों से विनती कर कीमती समय व्यर्थ न करने की अपील तक प्रशासन को करनी पड़ी।
नगर परिषद, उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में कार्य प्रभावित रहे। सोहना, पटौदी, फर्रुखनगर सहित गुरुग्राम लघु सचिवालय में लिपिकों की कमी के कारण प्रशासनिक काम प्रभावित रहा। लघु सचिवालय परिसर के क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी हरियाणा के बैनर तले काफी तादाद में कर्मचारी हड़ताल पर बैठे रहे।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि सरकार को चार जुलाई तक उनके मासिक वेतन में बढ़ोतरी का अल्टीमेटम दे चुके हैं बावजूद इसके सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की। ऐसे में कर्मचारियों को अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। इस बीच कई पंजीकरण काउंटर खुले रहे लेकिन लोगों को काम कराने के लिए भटकना पड़ा। कई दफ्तरों के बाहर ताला लटका मिला। जिला उपायुक्त, अतिरिक्त जिला उपायुक्त व अन्य दफ्तरों में लोगों ने काम न होने की शिकायतें की। हालांकि कई लोगों को कंप्यूटर ऑपरेटर की मदद से आंशिक काम कराने में मदद मिली। ज्यादातर लोगों को पेपर वर्क के बगैर निराश ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहना तहसील में नजारा अलग ही दिखा, जहां कंप्यूटर ऑपरेटर और पंजीकरण कक्ष पर ताला लटका मिला। एसडीएम कार्यालय में कर्मचारी नहीं दिखे। मात्र दो से चार कर्मचारी ही खानापूर्ति करते रहे। इस दौरान लोगों को बगैर काम किए ही लौटा दिया गया। तहसील में लोग टोकन लेकर भटकते रहे, लेकिन काम करने के लिए कोई कर्मचारी तैयार नहीं हुआ। सभी ने लिपिक हड़ताल का हवाला दे दिया। हड़ताल को लेकर तहसील कार्यालय में नोटिस भी चस्पा करना पड़ा। सोहना नायब तहसीलदार लच्छीराम का कहना है कि जब बाबू ही हड़ताल पर रहेंगे तो काम प्रभावित होंगे। हड़ताल कब तक चलेगी इसका कोई समय निर्धारित नहीं है।

तहसील में खाली पड़े कार्यालय। 

तहसील में खाली पड़े कार्यालय। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed