फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Auto driver committed suicide by hanging himself from a roadside tree

'अब मैं जीना नहीं चाहता': पत्नी से हुई बहस, ऑटो लेकर बाहर निकाला सत्यम; 48 घंटे बाद रास्ते में लटकी मिली लाश

Mon, 04 Aug 2025 09:08 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Mon, 04 Aug 2025 09:08 PM IST
सार

फंदा लगाने से पहले ऑटो चालक ने पत्नी को व्हाट्सएप पर मैसेज किया कि मैं जीना नहीं चाहता, मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी रखवाया। 

विज्ञापन
Auto driver committed suicide by hanging himself from a roadside tree
पत्नी से लड़ाई के बाद पति ने की आत्महत्या - फोटो : Freepik

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में सेक्टर-81 स्थित ग्रैंड फोर्ड के पास एक ऑटो ड्राइवर ने बीते रविवार की शाम सड़क किनारे पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की जांच में सामने आया है कि ऑटो चालक का दो दिन पहले पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था और वह घर से ऑटो लेकर निकल गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

फंदा लगाने से पहले ऑटो चालक ने पत्नी को व्हाट्सएप पर मैसेज किया कि मैं जीना नहीं चाहता, मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी रखवाया। ऑटो चालक का पेड़ से फंदा लगाकर लटके हुए का वीडियो भी सामने आया है। मृत ऑटो चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद निवासी सत्यम चतुर्वेदी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। सत्यम चतुर्वेदी गुरुग्राम में परिवार के साथ रहकर ऑटो चलाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक सत्यम की पत्नी ने बताया कि बीते शनिवार को पति के शराब पीने पर बहस हो गई थी। इसके बाद वह नाराज होकर ऑटो लेकर कहीं चले गए और घर नहीं लौटे। बीते रविवार की शाम करीब छह बजे राहगीरों ने सड़क किनारे पेड़ पर फंदे से युवक को लटका हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त सत्यम चतुर्वेदी के रूप में की। जहां पर सत्यम ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या की वहां मौके पर ऑटो भी खड़ा मिला।

विज्ञापन

पुलिस ने परिवार वालों को सूचित किया। सत्यम की पत्नी ने पुलिस को बताया कि आत्महत्या से पहले पति ने उन्हें व्हाट्सएप पर एक वॉयस नोट भेजकर आत्महत्या करने की बात कही थी। नोट में सत्यम ने आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। इसके अलावा सत्यम चतुर्वेदी ने अपने कुछ ऑटो चालक दोस्तों के साथ भी घर में हुए झगड़े का जिक्र किया था। उसने दोस्तों को बताया था कि वह आत्महत्या करने की सोच रहा है और उसके पास एक रस्सी भी थी। दोस्तों ने उसकी बात को गंभीरता से लेते हुए उससे रस्सी छीन ली थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि सत्यम आत्महत्या कर लेगा।

जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि सत्यम आत्महत्या मामले में अभी कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। वह शराब पीता था और कई बार पत्नी के साथ झगड़ा करता था। दो दिन पहले भी शराब पीने के बाद झगड़ा करके घर से निकला था और रविवार की शाम उसका शव पेड़ से लटका मिला। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed