फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Attempt to kidnap Northeast woman, beating and thrown from car

नार्थ ईस्ट की महिला को अपहरण कर मारपीट व मोबाइल छीना

Fri, 13 May 2022 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap Northeast woman, beating and thrown from car
गुरुग्राम। रास्ता पूछने के बहाने कार सवार एक युवक ने गली में घूम रही नार्थ ईस्ट की महिला को कार में बैठाकर पहले उसका मोबाइल छीन लिया और बाद में मोबाइल नीचे फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे कार की डिग्गी में बंद कर लिया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद महिला अस्पताल पहुंची। पालम विहार थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मारपीट, झपटमारी व अपहरण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दार्जिलिंग की मूल निवासी अनीता (30) ने बताया कि वह धर्म कॉलोनी में अपनी बेटी के साथ किराए पर रहती हैं। उनके पति बेटे के साथ गांव में रहते हैं। महिला पालम विहार के अंसल प्लाजा मॉल में दूसरी मंजिल पर स्पा चलाती हैं। सात दिन से उनका स्पा बंद है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि मंगलवार 10 मई की देर रात करीब एक बजे महिला घर के पास गली में टहल रही थी। तभी एक डिजायर कार आकर रुकी। इसमें करीब 35 साल का एक व्यक्ति सवार था। उसने कार रोककर महिला से ओम विहार गली नंबर एक का रास्ता पूछा। महिला ने रास्ता बता दिया तो कार सवार बोला कि मेरे साथ चलकर रास्ता बता दो, फिर आपको वापस छोड़ दूंगा।
विज्ञापन

युवक पर भरोसा करके वह कार में बैठ गई। कुछ दूर चलते ही आरोपी ने महिला का मोबाइल छीन लिया। महिला ने विरोध जताया तो उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोपी ने उसे नीचे उतार दिया और बोला कि मोबाइल कार के पीछे की ओर फेंक दिया है। महिला अपना मोबाइल कार के पीछे जाकर तलाशने लगी तो आरोपी ने कार की डिग्गी खोल धक्का देकर महिला को डिग्गी में डालकर बंद कर दिया। आरोप है कि कुछ दूर जाने के बाद उसने कार रोकी और डिग्गी खोलकर उसे जमीन पर फेंककर तेजी से कार भगा ले गया। महिला किसी तरह उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंची। महिला के बयान पर पालम विहार थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed