फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Attempt to encroach upon a multi-crore farmhouse property under the cover of darkness

Gurugram News: रात के अंधेरे में करोड़ों की फार्म हाउस जमीन पर कब्जे की कोशिश

Thu, 23 Apr 2026 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Attempt to encroach upon a multi-crore farmhouse property under the cover of darkness
-सेहसोला में कथित भूमाफियाओं की सक्रियता से हड़कंप, सूचना पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन

-फर्जी दस्तावेजों के जरिए पहले भी हो चुकी कब्जे की कोशिशें

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेहसोला में सोहना रोड स्थित एक बेशकीमती फार्म हाउस पर कथित भूमाफियाओं द्वारा कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार मंगलवार देर रात कुछ लोगों ने जेसीबी की मदद से फार्म हाउस की सीमा में प्रवेश कर पेड़ काटने शुरू कर दिए और जमीन पर कब्जा जमाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काम रुकवाकर स्थिति को नियंत्रित किया, जिससे कथित कब्जे की कोशिश नाकाम हो गई।

बताया जा रहा है कि संबंधित फार्म हाउस की कीमत करोड़ों रुपये में है और इसके मालिक विदेश में रहते हैं। फार्म से जुड़ा कुछ पारिवारिक विवाद भी बताया जा रहा है, जबकि एक फर्जी एग्रीमेंट को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक इस संपत्ति पर पहले भी कई बार फर्जी दस्तावेजों और कथित फर्जी रजिस्ट्रियों के जरिए कब्जा करने के प्रयास किए जा चुके हैं, लेकिन हर बार कोशिशें विफल रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि डीएलएफ के 48 नंबर फार्म के रूप में पहचानी जाने वाली इस संपत्ति पर भूमाफियाओं की लंबे समय से नजर रही है। यहां सुरक्षा के लिए एक गार्ड भी नियुक्त है, बावजूद इसके रात के समय हुई इस गतिविधि ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

सूचना फार्म मालिक तक भी पहुंचा दी गई है और बताया जा रहा है कि वे जल्द इस संबंध में पुलिस को औपचारिक शिकायत देंगे। फिलहाल पुलिस और खुफिया विभाग पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं। हालांकि पुलिस को अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed