{"_id":"6a63bda3f1074e83f700cbfd","slug":"athletes-won-15-gold-medals-in-the-boxing-under-17-girls-category-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95527-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बॉक्सिंग के अंडर-17 बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने जीते 15 स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बॉक्सिंग के अंडर-17 बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने जीते 15 स्वर्ण पदक
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने तकनीकी कौशल, आक्रामक खेल का किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से आयोजित ब्लॉक गुरुग्राम बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2026 के अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले संपन्न हो गए। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने भार वर्ग में 15 स्वर्ण पदक हासिल किए। पूरे दिन चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने तकनीकी कौशल, आक्रामक खेल और बेहतरीन फिटनेस का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को भी प्रभावित किया।
40-42 किलोग्राम भार वर्ग में सेंट पॉल स्कूल की निहारिक, 42-44 किलोग्राम में आरपीएस सेक्टर-89 की यश्वी, 44-46 किलोग्राम में लायंस पब्लिक स्कूल सेक्टर-10 की तितिक्षा कौर, 46-48 किलोग्राम में रॉयल पब्लिक स्कूल वजीरपुर की याशिका तथा 48-50 किलोग्राम में सेंट माइकल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिवपुरी की कविशा यादव विजेता रहीं।
इसी प्रकार 50-52 किलोग्राम भार वर्ग में रॉयल ओक स्कूल की अनुष्ठा ओझा, 52-54 किलोग्राम में एसएन सिद्धेश्वर स्कूल सेक्टर-9 की शगुन, 54-57 किलोग्राम में लॉर्ड जीसस पब्लिक स्कूल विजय पार्क की गनिका सोनी, 57-60 किलोग्राम में गोल्डन वैली स्कूल की अंजलि तथा 60-63 किलोग्राम में सेंट पॉल स्कूल की अक्षरा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
63-66 किलोग्राम भार वर्ग में यूरो स्कूल सेक्टर-37डी की दीक्षा मुद्गिल, 66-70 किलोग्राम में रेड रोज पालम विहार की निहारिका राणा, 70-75 किलोग्राम में डीएवी स्कूल सेक्टर-14 की दिव्यांशी यादव, 75-80 किलोग्राम में आरपीएस सेक्टर-89 की गरिमा तथा 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में आरपीएस सेक्टर-50 की विधि शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
एईओ जगदीश अहलावत ने कहा कि बॉक्सिंग में खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट तकनीक का परिचय दिया है। हमें विश्वास है कि ब्लॉक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी गुरुग्राम का नाम रोशन करेंगे।