Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Assistant Sanitation Inspector teams issued 431 challans in two days, collecting a fine of Rs 3.41 lakh.

Gurugram News: सहायक सफाई निरीक्षक टीमों ने दो दिन में 431 चालान, 3.41 लाख रुपये का जुर्माना

Wed, 05 Nov 2025 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
Assistant Sanitation Inspector teams issued 431 challans in two days, collecting a fine of Rs 3.41 lakh.
निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने की स्वच्छता व ग्रैप कार्यों की समीक्षा, उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने बुधवार को वर्चुअल बैठक कर स्वच्छता अभियान और ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इसमें बताया गया कि बीते दो दिन में 431 चालान कर 3.41 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया और पांच वाहन जब्त किए गए हैं। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्वच्छता से संबंधित कार्यों की गति बढ़ाएं और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक में बताया गया कि निगम क्षेत्र में कचरा फैलाने, प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने, सार्वजनिक स्थलों पर कचरा या मलबा डंप करने जैसी गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। पिछले दो दिनों में निगम की सहायक सफाई निरीक्षक टीमों की ओर से 423 चालान जारी किए गए हैं, जिन पर कुल 2,56,600 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा सेनिटेशन सिक्योरिटी फोर्स ने अवैध कचरा व मलबा डंप करने वालों पर भी कार्रवाई की है। उनके द्वारा 5 वाहनों को जब्त किया गया है और 6 चालान करते हुए 70,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। साथ ही, कचरे में आग लगाने वालों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है। पिछले दो दिनों में 2 लोगों के चालान करते हुए उनसे 15,000 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है।
विज्ञापन


धूल-मिट्टी व खरपतवार हटाने का कार्य तेज गति से जारी
मिशन प्रदूषण मुक्त स्वच्छ गुरुग्राम अभियान के तहत निगम क्षेत्र की प्रमुख सड़कों से धूल-मिट्टी, खरपतवार और सीएंडडी वेस्ट हटाने का कार्य चल रहा है। जोन-1 में हीरो होंडा चौक से सुभाष चौक होते हुए बख्तावर चौक तक सडक़ की सफाई तेजी से चल रही है। जोन-2 में श्याम बाबा चौक से शोभा सिटी रोड तक, जोन-3 में ओल्ड और न्यू रेलवे रोड व एमजी रोड पर, जोन-4 में अतुल कटारिया चौक से हुडा सिटी सेंटर रोड तक सफाई कार्य जारी है। निगमायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि इन सभी सड़कों पर चल रहे कार्य 15 नवंबर तक पूर्ण कर लिए जाएं। सरकारी विभागों के ठेकेदार अपने निर्माण कार्यों के दौरान उत्पन्न मलबा और मिट्टी का तुरंत उठान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेप के तहत उठाए जा रहे कदम
बैठक में बताया गया कि सड़कों पर टैंकरों द्वारा नियमित रूप से शोधित पानी का छिडक़ाव किया जा रहा है, जिससे धूल नियंत्रण में मदद मिल रही है। इस माह से नई वाटर स्प्रिंकलर मशीनें भी आनी शुरू हो जाएंगी। बागवानी कचरे के प्रभावी प्रबंधन के लिए 25 श्रेडर मशीनें वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराई जा चुकी हैं और शेष 15 मशीनें भी शीघ्र ही कार्यशील हो जाएंगी। निगमायुक्त ने अधिकारियों को कचरा जलाने की घटनाओं पर विशेष निगरानी रखने और ऐसे मामलों में तत्काल चालान व दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव, संयुक्त आयुक्त डाॅ. नरेश कुमार, विशाल कुमार, डाॅ. जयवीर यादव, रविन्द्र मलिक व डाॅ. प्रीतपाल सिंह के अलावा कार्यकारी अभियंता सुंदर श्योराण व संदीप धुंधवाल शामिल हुए।
---
मनोज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed