{"_id":"6011af2e8ebc3e327b7b7d81","slug":"assessment-examinations-will-start-from-february-1-gurgaon-news-noi562172349","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक फरवरी से शुरू होंगी मूल्यांकन परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक फरवरी से शुरू होंगी मूल्यांकन परीक्षाएं
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा शिक्षा निदेशालय द्वारा 1 फरवरी से स्कूलों में मूल्यांकन परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। तीसरी से ग्यारहवीं तक की ये परीक्षाएं अवसर एप पर ली जाएंगी। वहीं दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित होंगी। बुधवार को शिक्षा निदेशालय ने परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए अवसर एप पर प्रश्न पत्र 24 घंटे के लिए नजर आएगा। सुबह आठ बजे से अगली सुबह आठ बजे तक विद्यार्थी कभी भी प्रश्नों को हल कर सकेंगे। विद्यार्थियों के पास मोबाइल नहीं होने व अभिभावकों के कामकाजी होने की स्थिति में यह निर्णय लिया गया है। यह परीक्षाएं 15 फरवरी तक जारी रहेंगी।
बहुविकल्पीय होंगे प्रश्न
इन परीक्षाओं में सिर्फ बहुविकल्पीय प्रश्न ही पूछे जाएंगे। ये प्रश्न दिसंबर माह के पाठ्यक्रम के आधार पर होंगे। कक्षा तीसरी से आठवीं तक परीक्षा 15 अंकों जबकि नौंवी से 12वीं तक 20 अंकों की होगी।
विज्ञापन
एप पर 30 फीसदी ही विद्यार्थी
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान दुष्यंत ठाकरान ने बताया कि प्राथमिक स्कूलों के विद्यार्थियों की परीक्षाएं अवसर एप पर संभव नहीं है। अभी तक महज 30 फीसदी ही बच्चों और अभिभावकों ने अपने फोन में एप इंस्टॉल किया है। ऐसे में शिक्षा निदेशालय को कोई और विकल्प सोचना चाहिए।