फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Asked the price of vegetable and pied Li Chen

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से चेन और युवक से छीना मोबाइल

Sun, 28 Feb 2021 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Asked the price of vegetable and pied Li Chen
गुरुग्राम। बदमाशों ने महिला सहित दो लोगों से चेन और मोबाइल छीन लिया। पीड़ितों की शिकायत पर उद्योग विहार और न्यू कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मी देवी ज्योति पार्क में रहती हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को दोपहर करीब पौने एक बजे वह गली में सब्जी लेने गई थीं। वहां एक ठेली वाले से सब्जी ले रही थीं, तभी बाइक सवार तीन बदमाश उनके पास से निकले। थोड़ी दूर पर उन्होंने बाइक खड़ी कर दी। बाइक से उतरकर एक युवक उनके पास आ गया और सब्जी का भाव पूछने लगा। जैसी ही महिला सब्जी लेकर पीछे की तरफ घूमी बदमाश उनके गले से चेन छीन कर भाग गया। महिला की शिकायत पर न्यू कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरी घटना डूंडाहेड़ा गांव में रहने वाले लक्ष्मण के साथ हुई।
विज्ञापन

लक्ष्मण ने बताया कि वह उद्योग विहार की एक कंपनी में काम करते हैं। शनिवार को वह ऑफिस से रात करीब सवा ग्यारह बजे निकल कर फोन पर बात करते हुए ऑटो लेने जा रहे थे। तभी एक बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर उद्योग विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed