फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ASHA workers also supported the farmer movement

किसान आंदोलन को आशा वर्करों ने दिया समर्थन

Thu, 04 Mar 2021 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
ASHA workers also supported the farmer movement
विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करती हुई आशा वर्कर। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। किसानों की मांगों के समर्थन में राजीव चौक के पास क्षेत्र के किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। गुरुग्राम में यह धरना पिछले 67 दिनों से चल रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष संतोख सिंह ने बताया कि आंदोलन 99वें दिन से चल रहा है, लेकिन केंद्र सरकार किसानों की बात नहीं सुन रही है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को आशा यूनियन की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरने पर आकर किसानों का समर्थन किया।
विज्ञापन

संतोख सिंह ने कहा कि काले कानून किसान मजदूर व गरीब आदमी के लिए मौत का फरमान है। किसान आंदोलन पर सरकार की चुप्पी एक गंभीर विषय है। वे तीन महीने से ज्यादा से दिल्ली की सड़कों पर बैठे हुए हैं लेकिन सरकार उनकी बात सुन नहीं रही है। उन्होंने कहा कि जनता में तीनों काले कानूनों के खिलाफ आक्रोश है। काले कानूनों से जमाखोरी तथा मुनाफाखोरी बढ़ेगी। जमाखोरी और मुनाफाखोरी से महंगाई बढ़ेगी। वहीं महंगाई बढ़ने से किसान मजदूर गरीब व आम आदमी की मुश्किलें भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक तीनों काले कानून वापस नहीं ले लिए जाते तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अनिल पंवार, मेजर एसएल प्रजापति, जयप्रकाश रेहडू, डीएस यादव, सतबीर देशवाल, महिपाल सिंह यादव, रघुबीर सिंह सैनी एडवोकेट, राजबीर पंवार, रामनिवास यादव, महेश डागर, बलकेश बाल, विजय लाकड़ा, धर्मबीर ठाकरान, महासिंह ठाकरान, विंग कमांडर एमएस मलिक, नरेंद्र गिल, मुकेश यादव, आकाश यादव, संजय कुमार सहित काफी संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed