फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Arya Veer Dal organized competitions on Vijayadashami

Gurugram News: विजयदशमी पर आर्य वीर दल ने कराईं प्रतियोगिताएं

Wed, 21 Oct 2026 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
Arya Veer Dal organized competitions on Vijayadashami
- बच्चों ने समूह गान, भाषण और वैदिक प्रश्नोत्तरी में लिया हिस्सा, विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

गुरुग्राम। अर्जुन नगर स्थित आर्य समाज के सभागार में आर्य वीर दल के तत्वावधान में विजयदशमी पर्व मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन और यज्ञ से हुई। आचार्य अरविंद शास्त्री ने यज्ञ की महिमा बताई। इसके बाद वैदिक राष्ट्रीय प्रार्थना हुई। कार्यक्रम में बच्चों के लिए समूह गान, भाषण, कविता पाठ और वैदिक प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों को भगवान श्रीराम के जीवन और उनके आदर्शों के बारे में बताया गया। बच्चों ने कविता पाठ और वेद मंत्रों का उच्चारण किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आर्य वीर दल के नगरनायक राजेश आर्य ने किया। इस मौके पर आर्य केंद्रीय सभा के प्रधान धर्मेंद्र बजाज, अशोक आर्य, रामचंद्र आर्य, भारत रत्न मेहता, लक्ष्मण पाहूजा, भारत भूषण आर्य, सुनील मल्होत्रा, उर्मिल आर्या, रचना बजाज, विकास रेलन, दीप्ति सपरा, नरेंद्र आर्य, राजीव आर्य, श्यामसुंदर आर्य, सतीश पुल्यानी और गजराज आर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम के अंत में ऋषि लंगर आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed