{"_id":"6071a3c68ebc3e8cf75e86ae","slug":"arrested-with-fake-notes-of-one-and-a-half-million-gurgaon-news-noi576332144","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख के नकली नोटों सहित युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख के नकली नोटों सहित युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
नकली नोटों के साथ पकड़ा गया आरोपी सराज पुलिस हिरासत में।
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को डेढ़ लाख के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। सभी नोट 200-200 के हैं। पुलिस युवक से अन्य आरोपियों की पूछताछ कर रही है।
अपराध शाखा सेक्टर-31, गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर-34 की मार्बल मार्केट में एक युवक नकली नोटों के साथ खड़ा है। मौके पर जाकर उसे पकड़ लिया। युवक के पास एक काला बैग निकला। बैग में 200-200 रुपये के 778 (1,51,600) नकली नोट थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी मौके पर किसी अन्य व्यक्ति के आने की प्रतीक्षा कर रहा था, पुलिस को देखकर वह आगे जाने लगा और नकली नोटों के बैग को एक साइड में फेंकने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सराज उर्फ सोनू निवासी कस्बा डिडवाना, जिला नागोर, राजस्थान बताया है।
एक ही नंबर के हैं कई नोट
पुलिस ने बताया कि युवक के पास से मिले 200-200 रुपये के नकली नोटों में ज्यादातर पर एक ही नंबर है। युवक के पास यह नोट कहां से आए, इसकी जांच की जा रही है। अन्य लोगों के भी इसमें शामिल होने की आशंका है, सभी पहलुओं पर नजर है। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।