फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   arrest

Gurugram News: नूंह में अवैध खनन मामले में सातवीं गिरफ्तारी

Wed, 23 Jul 2025 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
arrest
- आरोपी ने अवैध रास्तों के निर्माण में किया अपने मशीन संसाधनों का प्रयोग
विज्ञापन




संवाद न्यूज़ एजेंसी

फिरोजपुर झिरका ।
जिले के बसईमेव गांव में अवैध रास्तों के निर्माण में अपने मशीनरी संसाधनों का उपयोग करने के आरोपी को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है। रास्तों के अवैध निर्माण के मामले में एसीबी की यह सातवीं गिरफ्तारी है, लेकिन टीम अभी तक पूर्व सरपंच हनीफ उर्फ हन्ना समेत उन तीन आरोपियों को काबू नहीं कर पाई है, जिनकी गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।


आरोपी ने कंक्रीट आदि डालकर रास्तों को पक्का कराने में निभाई भूमिका :-
गांव बसईमेव में अरावली पहाड़ी की ओर जाने वाले दो 33-33 फीट के अवैध रास्तों पर बिना प्रशासनिक अनुमति के कंक्रीट आदि डालकर इन्हें पक्का करने के मामले में एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने गांव के ही रहने वाले सैकुल को गिरफ्तार किया है। सैकुल ने दोनों रास्तों के निर्माण में अपनी जेसीबी, सड़क बनाने की तीन मशीनें और ट्रैक्टर आदि का प्रयोग किया था। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि इस कार्य को करने के लिए उसे तत्कालीन सरपंच हनीफ उर्फ हन्ना की ओर से भुगतान किया गया था। इसके बाद उसने दोनों रास्तों पर कंक्रीट डालकर इन्हें पक्का कर दिया। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इस कार्य के लिए कितना पैसा आरोपी सैकुल को दिया। एसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि इससे इस संबंध में और बारीकी से पूछताछ की जा सके। इस मामले में एसीबी ने तीन आरोपियों हनीफ उर्फ हन्ना (बर्खास्त सरपंच), व दो अ शौकत व साबिर की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed