फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Army Havildar duped of Rs 1.64 lakh in the name of paid promotion

Gurugram News: पेड प्रमोशन के नाम पर सेना के हवलदार से 1.64 लाख रुपये ठगे

Wed, 22 Oct 2025 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
Army Havildar duped of Rs 1.64 lakh in the name of paid promotion
छह अगस्त को युवती ने भेजा था व्हाट्सएप मैसेज, केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाज युवती ने पेड प्रमोशन, पार्ट टाइम नौकरी और टास्क पूरा कर मुनाफा कमाने के नाम पर भारतीय सेना के एक हवलदार से 1,64,300 रुपये ठग लिए। जब पीड़ित ने अपनी राशि निकालने की कोशिश की, तो उसे ग्रुप और मोबाइल नंबर से ब्लॉक कर दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना मानेसर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पटौदी के बास पदमका निवासी हवलदार वासुदेव वर्तमान में राजस्थान के जैसलमेर में तैनात हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि छह अगस्त को उनके व्हाट्सएप पर आर्या शर्मा नाम की एक युवती का मैसेज आया।
विज्ञापन

युवती ने खुद को पार्ट टाइम जॉब प्रदाता बताते हुए काम का प्रस्ताव भेजा। शुरू में वासुदेव ने मना कर दिया, लेकिन इसके बाद युवती ने बताया कि वह भारतीय संस्कृति को यूट्यूब और शॉपिंग साइट्स के माध्यम से प्रमोट करने का काम कर रही है। उसने वासुदेव को भरोसे में लेकर पेड प्रमोशन टास्क पूरा करने की पेशकश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आर्या शर्मा ने वासुदेव को व्हाट्सएप पर एक टेलीग्राम लिंक और वर्किंग कोड भेजा, जिसके जरिए उसे ‘ट्रेडिंग टास्क’ शुरू कराने को कहा गया। युवती ने उसे एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा, जहां से यूट्यूब और ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के वीडियो लिंक भेजे जाते थे। वासुदेव को वीडियो को सब्सक्राइब और लाइक कर स्क्रीनशॉट भेजने को कहा गया।
कुछ वीडियो के स्क्रीनशॉट भेजने के बाद युवती ने बताया कि पेड प्रमोशन के माध्यम से ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है। वासुदेव उसकी बातों में आ गया और उसने पांच बार में कुल 1,64,300 रुपये युवती द्वारा बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए।

राशि और मुनाफा निकालने की कोशिश करने पर लिंक ने काम नहीं किया। इसके बाद जालसाजों ने वासुदेव का मोबाइल नंबर और टेलीग्राम अकाउंट दोनों ब्लॉक कर दिए।
पीड़ित ने आठ अगस्त को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और बाद में साइबर अपराध थाना मानेसर में उपस्थित होकर विस्तृत शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed